IAS अधिकारी 10 लाख रुपया रिश्वत लेते गिरफ्तार, घर में छापेमारी के दौरान मिला भारी मात्रा में कैश

IAS अधिकारी 10 लाख रुपया रिश्वत लेते गिरफ्तार, घर में छापेमारी के दौरान मिला भारी मात्रा में कैश

डेस्कःओडिशा सतर्कता विभाग ने कालाहांडी जिले में तैनात एक आईएएस अधिकारी को 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। तलाशी में उनके आवास से 47 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। आरोपी अधिकारी ने रिश्वत लेने की बात स्वीकार की है। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है।

शराब घोटाला उजागर करने वाले दो IAS को नोटिस, जमशेदपुर और रामगढ़ के DC को देनी होगी गवाही
आईएएस अधिकारी धीमन चकमा को एक व्यापारी से कथित तौर पर 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा। उसके सरकारी आवास पर छापेमारी चल रही है, जहां से 47 लाख रुपये नकद बरामद किए जा चुके हैं। धीमन चकमा 2021 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी हैं।विभाग ने जानकारी देते हुए कहा कि आईएएस अधिकारी, जो कालाहांडी जिले के धरमगढ़ में उप-कलेक्टर के रूप में तैनात हैं उन्होंने रिश्वत लेने की बात कबूल की है।

09 06 2025 odisha news 23959195

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की रिंग सेरेमनी, सगाई के बाद जमकर किया डांस,देखें VIDEO
एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।विज्ञप्ति में कहा गया कि उनके सरकारी आवास पर छापेमारी चल रही है, जहां से 47 लाख रुपये नकद बरामद किए जा चुके हैं।विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘कालाहांडी जिले में धर्मगढ़ के उप-जिलाधिकारी के रूप में पदस्थ आईएएस अधिकारी को एक स्थानीय व्यापारी से 10 लाख रुपये की रिश्वत मांगते और स्वीकार करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। यह राशि 20 लाख रुपये की कुल मांग की एक किस्त के रूप में ली जा रही थी। विभाग ने उनके खिलाफ विजिलेंस सेल थाने में केस नंबर 6/2025 के तहत भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम 1988 की धारा 7 और 2018 के संशोधन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।”

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now