बिहार में IAS और IPS अधिकारियों के तबादले, विधानसभा चुनाव से सरकार ने किया बड़ा फैसला

बिहार में IAS और IPS अधिकारियों के तबादले, विधानसभा चुनाव से सरकार ने किया बड़ा फैसला

पटनाः बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादलों का दौर जारी है। 5 अक्टूबर को बिहार के चार आईएएस अधिकारी और पांच आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया। इसको लेकर रविवार को अधिसूचना जारी कर दी गई।

बिहार में विधानसभा चुनाव 22 नवंबर से पहले होगा खत्म, पोलिंग बूथ पर 1200 से ज्यादा वोटर नहीं, पूरे देश में लागू होगा SIR: CEC ज्ञानेश कुमार
मधुबनी नगर निगम के आयुक्त अनिल चौधरी का स्थानांतरण कर उन्हें गृह विभाग में विशेष सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है। अनिल चौधरी अपने कार्यकाल के दौरान नगर निगम में कई विकासात्मक योजनाओं और स्वच्छता अभियानों से जुड़े रहे हैं। अब गृह विभाग में विशेष सचिव के रूप में उनकी भूमिका और भी महत्वपूर्ण होगी, खासकर विधानसभा चुनावों से पहले कानून-व्यवस्था की स्थिति को सुदृढ़ करने में।वहीं, जहानाबाद के बंदोबस्त पदाधिकारी उपेंद्र प्रसाद को सामान्य प्रशासन विभाग में अपर सचिव बनाया गया है। उपेंद्र प्रसाद अपने कार्यकाल में भूमि सुधार और प्रशासनिक पारदर्शिता को लेकर सक्रिय रहे हैं। माना जा रहा है कि सामान्य प्रशासन विभाग में उनकी तैनाती से प्रशासनिक प्रक्रियाओं में गति आएगी।

बिहार विधानसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर JMM-RJD की बैठक 6 अक्टूबर को, सुदिव्य सोनू और विनोद पांडे को मिली जिम्मेदारी
सामान्य प्रशासन विभाग के अपर सचिव संजय कुमार को अगले आदेश तक मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के तहत बिहार विकास मिशन के महाप्रबंधक के अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेदारी दी गई है। यह पद राज्य सरकार की विकास योजनाओं और नीतियों के समन्वयन के लिए बेहद अहम है। संजय कुमार को पहले भी विकास मिशन से जुड़े कई प्रोजेक्ट्स में अनुभव रहा है, जिससे उम्मीद की जा रही है कि वे इस भूमिका को प्रभावी तरीके से निभाएंगे।इसके अलावा, किशनगंज के उप विकास आयुक्त (DDC) स्पर्श गुप्ता का स्थानांतरण कर उन्हें बिहार राज्य बीज निगम के प्रबंध निदेशक (MD) के रूप में नियुक्त किया गया है। कृषि क्षेत्र में उनकी नई भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि बिहार में आगामी रबी सीजन को देखते हुए बीज वितरण और गुणवत्ता नियंत्रण जैसे कार्यों पर जोर दिया जा रहा है।

IPS आदित्य कुमार 3 साल बाद निलंबनमुक्त, DGP को हाईकोर्ट जज के नाम पर फर्जी कॉल करने का था आरोप
नीतीश सरकार ने पांच आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया है।विशेष शाखा में पुलिस अधीक्षक पुष्कर आनंद को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-9 जमालपुर का समादेष्टा बनाया गया है। वहीं पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे एसपी आदित्य कुमार को मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो में पदस्थापित किया गया है। अरवल के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर इनामुल हक मेंगनू को पटना का रेल एसपी बनाया गया है।पटना के रेल एसपी अमृतेन्दु शेखर ठाकुर को केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) में पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। जबकि केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के एसपी मनीष कुमार को अरवल का नया एसपी बनाया गया है।

NewsDeatils7470b9e2c18a48c7a104c0211bd61f1d105

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now