I.N.D.I.A गठबंधन की चौथी बैठक 19 दिसंबर को दिल्ली में, बीजेपी की 3 राज्यों में जीत के बाद विपक्ष की होगी अग्निपरीक्षा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 10, 2023

full
दिल्ली- विपक्षी एकता के मंच इंडिया गठबंधन की अगली बैठक नई दिल्ली में होगी। विपक्ष की चौथी बैठक 19 दिसंबर को दोपहर 3 बजे से होगी। कांग्रेस के मीडिया इंचार्ज जयराम रमेश ने इसकी जानकारी दी।
इससे पहले पटना, बेंगलुरू और मुंबई में इंडिया गठबंधन की बैठक हो चुकी है। इस बार होने वाली इंडिया गठबंधन की बैठक बहुत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। माना ये जा रहा है कि पिछली तीन बैठक के बाद चौथे बैठक विपक्ष के एकता की भी परीक्षा होगी। इस बैठक में कौन कौन से दल के प्रमुख शामिल होते है ये महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योकि 3 दिसंबर को 4 राज्यों के चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने विपक्ष के नेताओं की बैठक बुलाई थी जिससे ज्यादातर प्रमुख दलों के नेताओं ने दूरी बना ली थी। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उस बैठक में शामिल नहीं हुए थे उनकी जगह महुआ माजी बैठक में शामिल हुई थी वही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जगह पार्टी अध्यक्ष ललन सिंह बैठ में शामिल हुई थी, ममता बनर्जी भी बैठक से दूर रही थी।
5 राज्यों के विधानसभा चुनाव में से 4 राज्यों में हार के बाद कांग्रेस के लिए विपक्षी एकता को बनाये रखना चुनौती बन गई है। अब तक हुई इंडिया गठबंधन की बैठक में बीजेपी को हराने के लिए कोई खास रणनीति नहीं बन सकी है, केवल गठबंधन का नाम और समितियों के सदस्यों का ही नाम तय हो सका है, हालांकि विपक्ष बीजेपी के सामने वन टू वन कैंडिटेड देने की बात हमेशा से करता रहा है। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में बीजेपी की बंपर जीत के बाद बीजेपी 2024 चुनाव में जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रही है वही विपक्ष मोदी को मात देने के मंत्र को खोजने में अबतक सफल होती नजर नहीं आ रही है।

See also  झोले में नवजात का शव लेकर कलक्ट्रेट पहुंचा पिता, वीडियो वायरल होते ही अस्पताल सील
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now