- Advertisement -
cmjaypalcmjaypal

पागल नहीं हूं… मेरे बच्चे प्रकृति में खुश थे; गुफा में रहने वाली रूसी महिला ने बताया

russian_women_in_karnataka

Russian woman in Karnataka: कर्नाटक में रामतीर्थ पहाड़ियों की गुफा में बच्चों के साथ रहने वाली रूसी महिला फिलहाल पुलिस की देख रेख एक साध्वी के आश्रम में है। पुलिस ने उसकी पहचान 40 वर्षीय नीना कुटिना के रूप में की है, जबकि उसकी बच्चियों के नाम 6 वर्षीय प्रेया और 4 वर्षीय एमा है। रूसी महिला के गुफा में रहने की खबर सामने आते ही पूरे देश में इस बात की चर्चा हो रही है कि आखिर कैसे कोई अपने बच्चों के साथ इस तरह से प्रकृति के बीच रह सकता है। इसका जवाब अब खुद कुटिना या मोही ने दिया है।

न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कुटिना ने गुफा में रहने के दौरान अपने अनुभवों को साझा किया। उसने कहा, “मेरा और मेरे बच्चों को जंगल में रहने का अनुभव काफी अच्छा रहा है। हम काफी समय से वहां रह रहे थे… हम वहां पर मर नहीं रहे थे.. हम जंगल में रह रहे थे। मेरे बच्चे और मैं वहां पर बहुत खुश थे.. मैं उनके लिए अच्छा खाना बनाती थी.. वह जंगल में झरने में नहाते थे। प्रकृति हमें वहां पर बहुत कुछ सिखा रही थी। हमने वहां पर मिट्टी से कई प्रकार की कलाकृति बनाना भी सीखीं।”

See also  बीजेपी विधायक शशि भूषण मेहता फिर विवादों में, ड्राइवर, उसकी पत्नी और मां-बाप ने लगाया मारपीट का आरोप

पाकिस्तान के नेताओं ने कराया था पहलगाम में आतंकी हमला, रिपोर्ट में बड़ा दावा

महिला ने कहा, “हम वहां पर खुशी-खुशी रह रहे थे… मैं पागल नहीं हूं.. कि अपने बच्चों को वहां पर मरने के लिए ले जाऊँगी.. मुझे आता था इसलिए मैं वहां गई थी। हमारे पास सब कुछ बेहतर था। हम प्रकृति की गोद में रह रहे थे।”

बता दें रूसी मूल की यह महिला काफी समय पहले बिजनेस वीजा पर भारत आई थी। इसके बाद से भी वह भारत में कई जगह घूमी और इसके बाद यहां पर अपना घर बना लिया। पुलिस प्रशासन को इस परिवार का पता तब चला, जब वह भूस्खलन का जायजा लेने के लिए इस इलाके के दौरे पर आए। गश्ती टीम ने एक चट्टान के पास सूखने के लिए लटके कपड़े देखे।

उत्सुकतावश, अधिकारी पास गए—और एक ऐसा दृश्य देखा जो किसी आध्यात्मिक उपन्यास जैसा लग रहा था। एक अधिकारी ने कहा, “हम दंग रह गए। वह जगह पूरी तरह से छिपी हुई थी, और अगर सूखते कपड़े न होते, तो हम उसे देख नहीं पाते। वह पूरी तरह से एकांत में रह रही थीं और अपने दिन प्रार्थना और ध्यान में बिता रही थीं। वह और उनकी बेटियाँ कैसे बचीं, यह एक रहस्य बना हुआ है।”

See also  अमेरिका ने कयामत की कर ली है तैयारी, $21 ट्रिलियन से बनाया खुफिया शहर: पूर्व अधिकारी का दावा

पुलिस के मुताबिक परिवार का स्थानीय समुदाय से कोई संपर्क नहीं था और वे आध्यात्मिक शरण की तलाश में चुपचाप जंगल में चले गए थे। इस बीच, अधिकारियों ने उनके लंबे समय से समाप्त हो चुके वीज़ा के कारण निर्वासन की कार्यवाही शुरू कर दी है, साथ ही वे इस बात की भी जाँच कर रहे हैं कि वह इतने लंबे समय तक कैसे छिपी रहीं। उसे वापस उसके देश भेजने की तैयारी की जा रही है।

बिहार में कट जाएंगे 35 लाख मतदाताओं के नाम, SIR अभियान के बीच चुनाव आयोग ने दी जानकारी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now