संतुष्ट नहीं कर पाता था पति; यूट्यूब से सीखा मर्डर का तरीका, नशा देकर फरजाना ने चाकू से गोदा

नग्न अवस्था और जला हुआ चेहरा के साथ मिला युवती का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

डेस्कः दिल्ली के निहाल विहार इलाके में पति की हत्या करने वाली फरजाना ने यूट्यूब वीडियो देखकर मर्डर का तरीका सीखा था। इसके बाद उसने इसे आत्महत्या का रूप देने की भी भरसक कोशिश की। लेकिन मोबाइल की सर्च हिस्ट्री ने फरजाना का राज खोल दिया।

पुलिस की पूछताछ में 35 साल की फरजाना ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। जांचकर्ताओं के हवाले से बताया कि महिला ने पुलिस पूछताछ में बताया कि पति उसे शारीरिक संबंध बनाते हुए संतुष्ट नहीं कर पाता था। इस कारण बरेली में रहने वाले एक रिश्तेदार से उसका प्रेम संबंध बन गया था। इसके अलावा पति ऑनलाइन सट्टेबाजी की वजह से कर्ज में भी था।

पुलिस पूछताछ में पता चला कि फरजाना अपने पति को रास्ते से हटाना चाहती थी और इसके लिए वह ऑनलाइन तरीके सीख रही थी। उसने यूट्यूब पर कुछ वीडियो देखकर तरीका सीखा और फिर वारदात को अंजाम दिया। रविवार को पेट में चाकू के तीन वारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद महिला ने परिजन को बताया कि कर्ज से परेशान होकर शाहिद ने खुदकुशी कर ली है।

बिहार में कबाड़ी कोरोबारी की हत्या के बाद उग्र हुई भीड़, आरोपी के घर पर बोला हमला, गाड़ियों में लगा दी आग

पुलिस के अनुसार रविवार शाम करीब सवा चार बजे संजय गांधी अस्पताल से निहाल विहार थाना पुलिस को एक युवक की मौत की सूचना मिली थी। युवक को उसका भाई जफर हुसैन अस्पताल लेकर आया था। जांच में युवक के पेट में चाकू के तीन घाव मिले। मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस बीच शाहिद की पत्नी ने बताया कि उसके पति को ऑनलाइन सट्टा खेलने की लत थी। इस वजह से उस पर कर्ज हो गया था और वह काफी परेशान रहता था। इसी के चलते उसने खुदकुशी कर ली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मामला हत्या का निकला।

अविवाहित प्रशिक्षुओं की प्रेग्नेंसी टेस्ट के आदेश से चर्चा में आए डीआईजी रोहन पी कनय पर ऐक्शन, हटाए गए

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस शाहिद के घर पहुंची थी, तो पता चला कि उसकी पत्नी घर पानी से धुल चुकी है। इस पर पुलिस को फरजाना पर शक हुआ। पुलिस ने उसके मोबाइल फोन की जांच करने के बाद सख्ती से पूछताछ की, तो उसने जुर्म कबूल कर लिया। महिला ने बताया कि शादी के बाद से वह पति से खुश नहीं थी। हत्या से पहले उसने पति के भोजन में नशे की गोलियां मिलाई थी। पुलिस ने चाकू भी बरामद कर लिया है।

फरजाना की शादी वर्ष 2022 में बरेली निवासी उससे सात साल बड़े मोहम्मद शाहिद से हुई थी। शाहिद परिवार के साथ निहाल विहार में रहता था। शादी के बाद फरजाना भी दिल्ली आ गई। इस बीच फरजाना की करीबी बरेली में रहने वाले एक रिश्तेदार से हो गई। पुलिस वारदात में उसके रिश्तेदार की भूमिका की जांच कर रही है।

झारखंड में फिर सक्रिय हुआ मानसून, रांची-खूंटी में वज्रपात के साथ भारी बारिश का अलर्ट

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now