आज से आम यात्री पटना मेट्रो की करेंगे सवारी, किराया 15 से 30 रुपये तक; चेक करें टाइमिंग

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 7, 2025

metro rail in bihar

पटन: बिहार की राजधानी पटना में सोमवार को मेट्रो रेल परियोजना का उद्घाटन होने के बाद अब मंगलवार से आम यात्री पटना मेट्रो की सवारी कर सकेंगे। पटना मेट्रो का पहला चरण न्यू आईएसबीटी, जीरो माइल और भूतनाथ मेट्रो स्टेशन के बीच संचालित होगा। फिलहाल सुबह आठ बजे से रात्रि 8 बजे तक मेट्रो का संचालन होगा।

किराया न्यूनतम 15 रुपये और अधिकतम 30 रुपये निर्धारित किया गया है। फिलहाल यात्रियों को टोकन लेकर यात्रा करनी होगी। तीनों स्टेशनों पर टिकट काउंटर बनाया गया है। जहां टिकट के रूप में एक कागज की पर्ची पर क्यूआर कोड लगा यात्रियों को मिलेगा।

क्यूआर कोड प्लेटफॉर्म पर प्रवेश के लिए प्रवेश द्वारा के पास लगी मशीन में स्कैन करेंगे। इसके बाद प्रवेश की अनुमति मिलेगी। टिकट एक घंटे के लिए ही मान्य होगा। निकास द्वार पर अगर एक घंटे से अधिक समय के बाद पहुंचते हैं तो परेशानी हो सकती है। सुरक्षा को लेकर भी कड़े प्रबंध किए हैं।

See also  दिल्ली में सात बांग्लादेशी गिरफ्तार, महिलाओं की ड्रेस में ट्रैफिक लाइट पर करते थे वसूली

पलामू सेंट्रल जेल में देर रात छापेमारी, कैदी खा रहे महंगे ड्राई फ्रूट्स, DC-SP के निर्देश पर की गई रेड

पटना मेट्रो के उद्घाटन ने न केवल शहरवासियों, बल्कि इसे बनाने वाले कामगारों के चेहरों पर भी खुशी ला दी। वर्षों की मेहनत और पसीने से तैयार इस मेट्रो पर जब पहली ट्रेन चली, तो कामगारों की आंखों में गर्व की चमक साफ दिखी। “अच्छा लगा कि जिस मेट्रो को हमने बनाया, उस पर अब लोग यात्रा करेंगे,” यह कहना था झारखंड के दुमका के रहने वाले जबराज सिंह का, जो जीरो माइल स्टेशन के निर्माण में शामिल थे।

कामगारों ने बताया कि दिन-रात की मेहनत, गर्मी-बरसात की चुनौतियों के बावजूद उन्होंने मेट्रो को समय पर पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। पाटलिपुत्र बस टर्मिनल स्टेशन पर ओवर हेड वायर का काम करने वाले बिरेद्र सिंह ने कहा कि हमारे लिए यह सिर्फ काम नहीं, बल्कि पटना के विकास का सपना था।

See also  बकरीद पर खान सर के इंस्टीट्यूट पहुंचे बिहार के राज्यपाल, आरिफ मोहम्मद खान ने कहा-मैं भी देखता हूं इनका VIDEO

पटना मेट्रो परियोजना के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के परियोजना निदेशक अजय कुमार ने कहा कि यह पल हम सभी के लिए गर्व का पल है। सभी पटना मेट्रो व दिल्ली मेट्रो के सभी लोगों का मेहनत आज सफल हुआ है। बिहार व पटना के लोग अब इस मेट्रो सेवा का लाभ उठाएं।

मैथिली ठाकुर मिथिलांचल के इस सीट से चुनाव लड़ने की तैयाारी में, BJP के सीटिंग विधायक का कटेगा टिकट!

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now