पति ने पत्नी की हत्या कर शव को सेप्टिक टैंक में छिपाया, 48 घंटे में पुलिस ने खोला राज

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 16, 2026

पति ने पत्नी की हत्या कर शव को सेप्टिक टैंक में छिपाया, 48 घंटे में पुलिस ने खोला राज

सरायकेला-खरसावां: जिले के सीनी ओपी क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात का पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पत्नी की बेरहमी से हत्या कर उसके शव को शौचालय के सेप्टिक टैंक में छिपाने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की खौफनाक साजिश का खुलासा कर दिया है
14 जुलाई को खुजुबगान, सीनी में एक अज्ञात महिला का शव सेप्टिक टैंक से बरामद हुआ था। महिला के सिर पर लोहे की पट्टी से जानलेवा हमला किया गया था। इसके बाद बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। पहचान छिपाने और पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से शव को शौचालय के सेप्टिक टैंक में फेंक दिया गया था।
जांच के दौरान मृतका की पहचान संबरी हेंब्रम के रूप में हुई। पुलिस ने तकनीकी, भौतिक और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर मृतका के पति सोमरा हेंब्रम (39) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने हत्या की पूरी वारदात स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे की पट्टी, गमछा और बिजली का तार भी बरामद कर जब्त कर लिया गया।पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित एसआईटी की त्वरित कार्रवाई से इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

See also  म्यांमार में झारखंड के मोहम्मद शाहजेब को बनाया गया बंधक, टेलीग्राम पर भेजा संदेश
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now