पति नहीं कर पाया हसरतें पूरी, देर रात प्रेमी को बुलाया, कमरे से आने लगीं अजीब आवाजें, फिर….

up-news

जालौन: यूपी के जालौन में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। गांव के एक युवक का पड़ोस में ही रहने वाली युवती से प्रेम संबंध था। डेढ़ साल पहले उसकी शादी हो गई। हाल ही में महिला मायके आई हुई थी। तभी महिला ने देर रात अपने प्रेमी को मिलने बुलाया। युवक महिला से मिलने उसके घर चला गया। दोनों रूम में पहुंचे। फिर कुछ ऐसा हुआ कि परिवार वालों के होश उड़ गए।

उत्तर प्रदेश के जालौन में एक प्रेमी युगल की मौत का मामला सामने आया है। डकोर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ऐर की रहने वाली 22 वर्षीय मोहिनी तिवारी और उसी गांव के 22 वर्षीय राहुल के बीच कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मोहिनी की शादी डेढ़ वर्ष पहले उरई शहर के पटेल नगर निवासी अवनीश चतुर्वेदी से हुई थी। कुछ दिन पहले वह अपने मायके आई थी। शुक्रवार देर रात मोहिनी अपने प्रेमी राहुल से मिलने उसके घर गई। वहां दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

मुख्तार अंसारी के शार्प शूटर अनुज कन्नौजिया को UP STF ने किया ढेर, एनकाउंटर में DSP को भी लगी गोली

विवाद के बाद मोहिनी ने जहर खा लिया। यह देखकर राहुल ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों अपने-अपने घर चले गए। रात में दोनों की हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज उरई ले गए। वहां इलाज के दौरान मोहिनी की मौत हो गई। राहुल को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वही, पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है। एक तरफ आनर किलिंग का भी अंदेशा जताया जा रहा है। फिलहाल परिजनों ने लोकलाज के भय से घटना के बारे में बोलने से साफ इनकार दिया था।

केंद्रीय मंत्री संजय सेठ समेत आठ के खिलाफ FIR दर्ज, BJP नेता अनिल टाइगर की हत्या के बाद रांची बंद के दौरान सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now