डेस्कः बिहार के सिवान में जमीन विवाद को लेकर पति-पत्नी की निर्मम हत्या कर दी गई है, वहीं बेटा चाकू से हुए हमले में बुरी तरह जख्मी हो गई है। सोमवार को जामो बाजार थाना क्षेत्र के हेतिमपुर गांव में गाड़ी में सवार होकर आये बदमाशों ने पति-पत्नी और बेटी पर जानलेवा हमला किया। चाकू से वार कर बेटी समेत तीन लोगों को बुरी तरह से जख्मी कर दिया। पति-पत्नी की मौत जहां घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं घायल लोगों को स्थानीय लोगों ने गोरेयाकोठी सीएचसी भेजा। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
रोहिणी आचार्या ने पूरे लालू परिवार को किया अनफॉलो, संजय यादव की वजह से मां-बाप, भाई-बहन सबसे मोहभंग!
घटना के बारे में स्थानीय लोग कुछ जानकारी देने से बचते दिखे। वहीं कुछ लोगों ने घटना का कारण जादू-टोना बताया। मृतक हेतिमपुर निवासी अवधकिशोर प्रसाद व उनकी पत्नी रीता देवी बताए जाते हैं। वहीं घायलों में मृतक की बेटी अंशु कुमारी सहित तीन शामिल हैं।
कुत्ते के भौंकने को लेकर शुरू हुआ विवाद, युवक की गोली मारकर पटना में कर दी गई हत्या
घटना की सूचना मिलने के बाद देरी से पहुंची जामो थाने की पुलिस को लोगों के आक्रोश का भी सामना करना पड़ा। बाद में कई थाने की पुलिस टीम व महाराजगंज एसडीपीओ अमन भी घटनास्थल पर पहुंचे। लेकिन लोग एसपी को बुलाने की जिद पर अड़े रहे। जिसके बाद में एसपी मनोज कुमार तिवारी घटनास्थल पर पहुंचे व पुलिस तथा ग्रामीणों से पूरे मामले की जानकारी ली।हमलावरों के गोपालगंज जिले के डुमरसन से आकर घटना को अंजाम देने की चर्चा हो रही है। पुलिस ने दोनों शवों को बरामद कर आवश्यक कागजी कारवाई के बाद पोस्टमार्टम में सदर अस्पताल भेज दी।




