झारखंड में पत्नी के इलाज के लिए पिता ने बच्चे को 50 हजार रुपए में बेच दिया

couple_sold_child_in_jharkhand

झारखंड के पलामू में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां के पलामू के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में एक गरीब दंपति ने अपने मासूम बच्चे को 50 हजार रुपए में बेच दिया। बताया जा रहा है कि दंपति ने बीमारी का इलाज कराने के लिए बच्चे का सौदा किया। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है।

बच्चे का पिता उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर का रहने वाला है। वह यहां अपनी ससुराल के पास यात्री शेड में रहता है और मजदूरी कर अपना जीवनयापन करता है। लेस्लीगंज थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय व लेस्लीगंज के जिला पार्षद विजय कुमार ने कहा कि उन्हें ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है। वहीं भाजपा के जिला अध्यक्ष अमित तिवारी ने कहा कि बच्चे के पिता ने संबंधित जानकारी साझा की है। फिलहाल वे अपने स्तर से जानकारी लेने का प्रयास कर रहे हैं।

नशे में धुत यात्री ने कॉकपिट में जाने का किया प्रयास, रांची-कोलकाता फ्लाइट में कहा-‘आज प्लेन तेरा भाई चलाएगा’

इस मामले की जानकारी देते हुए भाजपा नेता ने कहा कि उन्हें बच्चे के पिता ने बताया कि उसकी पत्नी बीमार है। इलाज कराने के लिए उसने अपने बच्चे को दलाल के माध्यम से बेचा है। बच्चे का पिता पहले अपनी ससुराल में ही रहता था। ससुराल वालों ने थोड़ी जमीन देकर उसे अलग कर दिया था। अब वह यात्री शेड में रहता है। उसके पांच बच्चे हैं जिसमें एक को बेच दिया गया है।

गोल्डी बराड़ और लाॉरेंस बिश्नोई की दोस्ती खत्म, झारखंड में पाकिस्तान से आ रहा था हथियार; मयंक सिंह का बड़ा खुलासा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now