रांचीः झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र हंगामेदार है। बीजेपी सहित दूसरे विरोधी दलों ने सरकार को कई मुद्दों पर घेरेन की तैयारी की है । खास तौर से सूर्या हांदसा के एनकाउंटर और रिम्स टू को लेकर । स्पीकर रवींद्र नाथ महतो ने सदस्यों को बताया कि शिबू सोरेन के निधन की वजह से विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के स्थगित कर दी गई थी । उन्होंने सभी सदस्यों से सदन में सहयोग करने के लिए कहा । वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने 4 हजार 296 करोड़ रुपए का अनुपुरुक बजट पेश किया।
विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन, शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन और पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मल्लिक के निधन पर शोक प्रस्ताव रखा। हेमंत सोरेन ने शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देते हुए उनके योगदान को याद किया । नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी भी उन्हें श्रद्घांजलि दी । कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें भारत रत्न देने का प्रस्ताव विधानसभा से पारित करके भारत सरकार को भेजने की मांग की । निरसा से मार्क्सवादी समन्यव समिति के सदस्य अरुप चटर्जी ने भारत रत्न की मांग की ।
वरिष्ठ विधायक सरयू राय ने शिबू सोरेन के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि जब वे बिहार विधानपरिषद का चुनाव लड़ रहे थे तब शिबू सोरेन ने उनका समर्थन किया था और अपना उम्मीदवार नहीं खड़ा करके उनके लिए वोटिंग कराई ।
मांडू से विधायक निर्मल महतो ने बीजेपी के पूर्व नेता सूर्या हांसदा के एनकाउंटर को फर्जी बताते हुए सीबीआई की जांच मांग की । जेएलकेएम के विधायक जयराम महतो ने गुरुजी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्हें एक ही बार शिबू सोरेन को सामने से देखने को मिला । उन्होंने गुरुजी के नेतृत्व को याद करते हुए धनबाद, गिरिडीह में किए गए आंदोलनों को याद किया । जयराम महतो ने कहा कि शिबू सोरेन के विचारों को साकार करने का वक्त है । उन्होंने मांग की शिबू सोरेन और झारखंड के आंदोलनकारी एके रॉय, विनोद बिहारी महतो, शैलेंद्र महतो की मूर्ति पारसनाथ की सबसे ऊंची चोटी पर लगाने की मांग की ।




