खेल डेस्कः लिटन दास की अगुवाई में बांग्लादेश की टीम ने एशिया कप 2025 के सुपर-4 के पहले मुकाबले में श्रीलंका को पटखनी देकर बड़ा उलटफेर कर दिया है। श्रीलंका एशिया कप 2025 में उन दो टीमों में थी जिन्हें ग्रुप स्टेज में कोई हरा नहीं पाया था। बांग्लादेश ने यहां ना सिर्फ श्रीलंका से ग्रुप स्टेज की हार का बदला लिया है, बल्कि आगामी मैचों से पहले बाकी टीमों के लिए भी परेशानी खड़ी कर दी है।
उनकी यह जीत भारत, पाकिस्तान और खुद श्रीलंका के लिए नासूर बन सकती है। बता दें, श्रीलंका ने पहले बैटिंग करते हुए बांग्लादेश को 169 का टारगेट दिया था, जिसे टीम ने 4 विकेट रहते चेज कर लिया।
तेजस्वी यादव की सभा में भी पीएम मोदी को मां की गाली? भाजपा विधायक ने शेयर किया वीडियो
बांग्लादेश ने ग्रुप स्टेज में दो मैच अफगानिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ जीते थे। वो तो श्रीलंका की टीम थी जिन्होंने अपने आखिरी मैच में अफगानिस्तान को शिकस्त दी, अगर उस मैच में अफगानिस्तान जीत दर्ज करने में कामयाब रहती तो बांग्लादेश सुपर-4 तक नहीं पहुंच पाती। दरअसल, इस स्थिति में बांग्लादेश और अफगानिस्तान के ग्रुप स्टेज में बराबर 4-4 अंक हो जाते, बेहतर नेट रन रेट के चलते अफगानिस्तान को सुपर-4 का टिकट मिल जाता।
एशिया कप 2025 सुपर-4 का आखिरी मैच 26 सितंबर को खेला जाना है। इससे पहले बांग्लादेश को इस चरण में अपने अन्य दो मैच भारत और पाकिस्तान के खिलाफ खेलने हैं। अगर बांग्लादेश की टीम भारत या पाकिस्तान में से किसी टीम को हराने में कामयाब रहती है तो वह फाइनल के दरवाजे पर जा खड़ी होगी।
इस स्थिति में पेच उस टीम का फंसेगा जो सुपर-4 में 2 ही मैच जीत पाएगी। स्थिति ऐसी भी बन सकती है कि भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान और श्रीलंका सुपर-4 में 2-2 मैच जीते, इस स्थिति में मामला नेट रन रेट पर जाकर फंस जाएगा।
साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज, कितने बजे होगा शुरू, कब लगेगा सूतक, जानें पूरी जानकारी




