डेस्कः गुरुवार को बिहार के नालंदा जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई है वहीं तीन अन्य लोग घायल हो गये है। सभी की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच की बताई जाती है। घटना जिले के चंडी थाना क्षेत्र के सालेपुर गांव के पास की है।
Anant Singh आएंगे जेल से बाहर, JDU विधायक को दुलालचंद यादव हत्याकांड में चार महीने बाद हाईकोर्ट से मिली जमानत
गड्ढे में गिरी बेकाबू स्कॉर्पियो: ये सभी छात्र एक ब्लैक कलर की स्कॉर्पियो पर सवार होकर कहीं घूमने जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पुल के नीचे 20 फीट पानी भरे गड्ढे में जा गिरी। पेड़ से टकराने के बाद गड्ढे में गिरने की वजह से गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।घटना की सूचना मिलते ही चंडी थाना की पुलिस स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी को बाहर निकाल कर अस्पताल इलाज के लिए भेजा। जहां डॉक्टर ने इलाज के क्रम में दो छात्रों को मृत घोषित कर दिया।
2 की मौत, 3 जख्मी: इस भीषण हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग जख्मी हैं। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सभी को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। इनमें दो की हालात नाजुक बनी हुई है। हालांकि एक की हालात स्थिर बताई जाती है।
बिहार में पटना समेत 15 जिलों में तापमान गिरा, 20 से 22 मार्च तक पूरे राज्य में होगी आंधी-बारिश और वज्रपात
इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र हैं सभी: ये सभी चंडी इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र बताए जाते हैं। इनका स्थायी निवास रोहतास और समस्तीपुर जिला बताया जा रहा है। मृतक की पहचान आशीष कुमार और राहुल कुमार के रूप में हुई है।वहीं घायलों में उत्सव सिंह, शशिकांत और धीरज कश्यप शामिल हैं।
क्या बोले थानाध्यक्ष?: चंडी थाना अध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और वाहन का अनियंत्रित होना सामने आया है।पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।







