झारखंड मॉडल विद्यालय प्रवेश परीक्षा 28 मार्च को, जानिए किस जिले में कहां हैं सेंटर; कैसे मिलेगा एडमिट कार्ड

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 19, 2026

AI निर्मित तस्वीर

रांची: राज्य के 82 मॉडल विद्यालयों में कक्षा 6 में नामांकन (सत्र 2026-27) हेतु प्रवेश परीक्षा का आयोजन झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा 28 मार्च 2026 (शनिवार) को पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 1:15 बजे तक किया जाएगा। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची द्वारा संचालित इस प्रवेश परीक्षा का आयोजन राज्य के विभिन्न प्रखंडों में बनाये गये कुल 60 परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। इस संबंध में प्रशासन द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को भेज दिए गए हैं।
बता दें कि प्रवेश परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र 20 मार्च 2026 से JAC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा, जिसे अभ्यर्थी डाउनलोड कर सकेंगे। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची द्वारा संचालित सभी 82 मॉडल विद्यालयों में जैक बोर्ड के तहत अंग्रेजी माध्यम से कक्षा 6 से 12वीं तक पढ़ाई होती है।

राज्य के 19 जिलों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों का विवरण निम्न है:
रांची जिला
अंगारा — आर.के. मिडिल स्कूल, चिलदाग
बेरो — प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल, बेरो
बुर्मू — आर.के. मिडिल स्कूल, ठाकुरगांव बॉयज़
चान्हो — यू.पी.जी हाई स्कूल, चान्हो
मांडर — आर.के. मिडिल स्कूल, सोसाई आश्रम, मांडर
बुंडू, कांके, खेलारी, लापुंग, नगड़ी, नामकुम, ओरमांझी, राहे, रातू, सिल्ली, सोनाहातु, तमाड़
— यू.पी.जी मिडिल स्कूल, अरसांडेय, कांके

See also  कंस्ट्रक्शन कंपनी के मशीनों को जलाने के मामले में कृष्णा यादव समेत 6 उग्रवादियों पर FIR दर्ज

गुमला जिला

गुमला — गवर्नमेंट हाई स्कूल, करंजटोली, गुमला
चैनपुर, डुमरी, रायडीह — एस.एस. हाई स्कूल, रायडीह
पालकोट — कंदर्प हाई स्कूल, पालकोट
बसिया — आर.के. हाई स्कूल, बसिया
कमडारा — ग्लोसाप मेमोरियल हाई स्कूल, कमडारा
भरनो — आर.के. हाई स्कूल, भरनो
सिसई — सेंट तुलसीदास हाई स्कूल, सिसई
बिशुनपुर, घाघरा — एस.एस. हाई स्कूल, घाघरा

लोहरदगा जिला

भंडरा, किस्को, कुड़ू, सेन्हा
— आर.के. चुन्नीलाल +2 हाई स्कूल, लोहरदगा

सिमडेगा जिला

पाकरटांड़, सिमडेगा — एस.एस. +2 हाई स्कूल, सिमडेगा
ठेठाईटांगर, कुरडेग — आर.के. +2 हाई स्कूल, कुरडेग
जलडेगा — एस.एस. +2 हाई स्कूल, जलडेगा
कोलेबिरा — एस.एस. +2 हाई स्कूल, कोलेबिरा
बानो — एस.एस. +2 हाई स्कूल, बानो

खूंटी जिला

अड़की, खूंटी — उर्सुलाइन कॉन्वेंट गर्ल्स मिडिल स्कूल, खूंटी
रानिया, कर्रा — आर.के. +2 हाई स्कूल, कर्रा

हजारीबाग जिला

बरही, चौपारण — के.बी.एस.एस. +2 हाई स्कूल, चौपारण
बरकट्ठा — प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल, बरकट्ठा
बरकागांव, बिश्नुगढ़, चलकुशा, दाड़ी, इचाक, कटकमसांडी, केरेडारी, सदर
— हिन्दू +2 हाई स्कूल, हजारीबाग

See also  लोहरदगा में चमरा लिंडा की ‘बल्लेबाजी’ रहेगी जारी, चुनावी मैदान में पंद्रह प्रत्याशी

गिरिडीह जिला

बगोदर, बेंगाबाद, बिरनी, देवरी, धनवार, गांडेय, गावां, गिरिडीह, जमुआ, तिसरी
— एस.एस.एस.जी.डी.एन.एफ.जी. हाई स्कूल, पचंबा, गिरिडीह
डुमरी, पिरटांड़ — प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल, पिरटांड़

धनबाद जिला

बलियापुर, धनबाद, गोविंदपुर, निरसा, पूर्वी टुंडी, तोपचांची, टुंडी
— आर.के. +2 हाई स्कूल, गोविंदपुर, धनबाद

चतरा जिला

चतरा, कन्हाचट्टी, कुंदा
— स्ट्रोननाट +2 हाई स्कूल, कुंदा
लावालोंग, मयूरहंड, पत्थलगड्डा, प्रतापपुर, हंटरगंज, टंडवा
— पी.एम. श्री +2 हाई स्कूल, लावालोंग

कोडरमा जिला

चंदवारा, जयनगर, कोडरमा, मरकच्चो, सतगावां
— आर.के. +2 हाई स्कूल, कोडरमा

रामगढ़ जिला

चितरपुर, दुलमी, गोला, मांडू, पतरातू, रामगढ़
— हिन्दू +2 हाई स्कूल, हजारीबाग

लातेहार जिला

बालूमाथ — आर.के. +2 हाई स्कूल, बालूमाथ
बरियातू, बरवाडीह, चंदवा, लातेहार, मनिका
— आर.के. +2 हाई स्कूल, बरवाडीह

दुमका जिला

दुमका, जामा, जरमुंडी, काठीकुंड, मसालिया, रामगढ़, रानेश्वर, शिकारीपाड़ा
— नेशनल +2 हाई स्कूल, दुमका
सरैयाहाट — +2 हाई स्कूल, सरैयाहाट

साहिबगंज जिला

बरहेट, बरहरवा — +2 एस.एस.डी. हाई स्कूल, बरहेट
बोरियो — +2 आर.के. हाई स्कूल, बोरियो
मांडरो, साहिबगंज — यूपीजी हाई स्कूल, मिर्हाचौकी
पतना — सेंट थॉमस गर्ल्स हाई स्कूल, धरमपुर, पतना
राजमहल — +2 जे.के. हाई स्कूल, राजमहल
तालझारी — गवर्नमेंट बुनियादी स्कूल, तालझारी
उधवा — +2 हाई स्कूल, उधवा

See also  वोटर लिस्ट लालू यादव की बेटी रोहिणी ने उठाये सवाल,पूछा- एक ही मकान नंबर में तिवारी, सिन्हा, अंसारी, पासवान, मुस्तफा और यादव कैसे!

पाकुड़ जिला

अमड़ापाड़ा, लिट्टीपाड़ा, महेशपुर, पाकुड़, पाकुड़िया
— पी.एम. श्री हरिणडांगा हाई स्कूल, पाकुड़

गोड्डा जिला

बोआरीजोर, गोड्डा, महागामा, मेहरमा
— मिडिल स्कूल, गोधीघाट, गोड्डा
पोड़ैयाहाट — +2 हाई स्कूल, पोड़ैयाहाट
सुंदरपहाड़ी — यूपीजी +2 हाई स्कूल, सुंदरपहाड़ी (बॉयज)

पूर्वी सिंहभूम जिला

बहरागोड़ा, चाकुलिया, गुड़ाबांधा — यूपीजी गवर्नमेंट +2 स्कूल, बहरागोड़ा
धालभूमगढ़ — यूपीजी गवर्नमेंट +2 स्कूल, नरसिंहगढ़ धाल
डुमरिया, पोटका — यूपीजी गवर्नमेंट +2 स्कूल, अस्तकोसी, भालुकपात्रा
घाटशिला, मुसाबनी — यूपीजी +2 स्कूल, मारवाड़ी हिन्द घाट
बोराम, जुगसलाई, पटमदा — एस.एस. +2 हाई स्कूल, पटमदा

पश्चिमी सिंहभूम जिला

बंदगांव, चक्रधरपुर, सोनुआ — +2 उच्च विद्यालय, सोनुआ
चाईबासा, झींकपानी, मंझारी, तांतनगर — +2 उच्च विद्यालय, झींकपानी
आनंदपुर, हाटगम्हरिया, जगन्नाथपुर, कुमरडूंगी, मनोहरपुर, नोआमुंडी, टोंटो
— एस.पी.जी. मिशन गर्ल्स उच्च विद्यालय, चाईबासा

सरायकेला-खरसावां जिला

चांडिल, गम्हरिया, ईचागढ़, राजनगर, सरायकेला
— के.वी.पी.एस. सी.एम.एस.ओ.ई. गर्ल्स उच्च विद्यालय, सरायकेला
खरसावां — राजकीय +2 उच्च विद्यालय, खरसावां
कुचाई — राजकीय +2 उच्च विद्यालय, कुचाई
कुकड़ू, नीमडीह — आर.के. +2 उच्च विद्यालय, रघुनाथपुर

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now