गिरिडीह में भीषण सड़क हादसाः स्कार्पियो-बाइक की टक्कर में 6 की गई जान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 19, 2025

गिरिडीह में भीषण सड़क हादसाः स्कार्पियो-बाइक की टक्कर में 6 की गई जान

गिरिडीहः मधुबन थाना क्षेत्र के लट्टकट्टो में डुमरी-गिरिडीह रोड़ पर मंगलवार देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ है। स्कार्पियों और बाइक की टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई। स्कार्पियों पर सवार चार और बाइक पर सवार दो लोगों की इस हादसे में जान चली गई।

झारखंड के 6 जिलों में होगी तेज बारिश, पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर
मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात स्कार्पियो और बाइक तेज रफ्तार में विपरीत दिशा से आ रही थी। इस दौरान स्कार्पियो ड्राइवर का लाइट से संतुलन बिगड़ गया इसके बाद बाइक सवार को धक्का मारते हुए पेड़ से टकरा गया। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई।

झारखंड में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला, वेटिंग फॉर पोस्टिंग पूजा सिंघल की हो गई नियुक्ति

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो पर सवार मृतकों की पहचान मुंगेर मुफ्फसिल थाना अंतर्गत दरियापुर निवासी रहने वाले 40 वर्षीय सोमेश चंद्रा ( पिता रवि शंकर प्रसाद सिंह ), 21 वर्षीय गोपाल कुमार ( पिता नरेश प्रसाद सिंह ), गुलाब कुमार ( इसरी बाजार ) के तौर पर की गई है। जबकि एक की पहचान नहीं हो सकी है।वहीं, बाइक पर सवार मृतकों में मधुबन थाना इलाके के छछंदो निवासी 26 वर्षीय बबलू कुमार टुडू (पिता चेतलाल टुडू ) तथा मधुबन थाना इलाके के धावाटांड निवासी 55 वर्षीय हुसैनी मियां ( पिता स्व लाटो मियां ) के तौर पर हुई है।

See also  गांडेय के आभार सभा में बोली कल्पना सोरेन, '31 जनवरी के दिन को याद रखना जब हेमंत दादा को भेजा गया था जेल'
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now