हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे और निक्की प्रधान को हेमंत सोरेन ने रांची में दिया भूखंड, घर बनाने के लिए भी 35 लाख रुपए भी देगी सरकार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 29, 2025

salima tete and nikki pradhan

झारखंड राज्य आवास नियमावली के अधीन सलीमा टेटे और निक्की प्रधान को जमीन मिल गई है । हरमू हाउसिंग कॉलोनी में दोनोंं को जमीन मिली है ।  निक्की प्रधान और सलीमा टेटे दोनों को लगभग 38 सौ वर्ग फीट की जमीन दी गई है । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और युवा खेल एवं संस्कृति मंत्री सुदिव्य सोनू की मौजूदगी मे दोनों को ये जमीन के कागजात सौंपे गए।

निक्की प्रधान की मां
निक्की प्रधान की मां को सम्मानित करते हुए हेमंत सोरेन

सलीमा टेटे

निक्की प्रधान और सलीमा टेटे के परिजन भी इस मौके पर मौजूद रहे । हेमंत सोरेन और मंत्री सुदिव्य सोनू ने इन्हें भी सम्मानित किया । हेमंत सोरेन ने इस मौके पर कहा कि आज का दिन खुश और उत्साहित होने का है ।

1954: कुंभ की मौनी आमवस्या; संसद में जब आचार्य कृपलानी ने नागाओं को कहा ‘Barbaric Pomp’ पंडित नेहरु को ऐसे ‘धोया’

हेमंत सोरेन ने कहा कि सलीमा टेटे और निक्की प्रधान से उस वक्त से हमारी मुलाकात है  जब झारखंड में सत्ता के लिए संघर्ष कर रहे थे । मुख्यमंत्री ने कहा कि मेहनत का रंग हमेशा मीठा होता है उन्होंने लक्ष्य हासिल किया है  और सर्वोच्च स्थान में पहुंचने के लिए कोई शॉर्ट कर्ट रास्ता नहीं है । बिना परिश्रम, त्याग से इसे हासिल नहीं किया जा सकता है ।

See also  टीचर ने सोशल मीडिया पर लगाया छात्रा की गंदी तस्वीर, परिवार के लोगों ने की पुलिस से शिकायत

जनता से बड़े CM हैं…,पुलिस अधिकारी का वीडियो दिखा तेजस्वी का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज

मुख्यमंत्री ने खेलों के प्रति यहां के नौजवानों का रुझान बहुत ही बढ़ा है । राज्य की पहचान बनाने में यहां के खिलाड़ी मदद कर सकते हैं । हाल में ही रांची में हुए हॉकी के मैंचों का जिक्र करते हुए हेमंत सोरेन ने कहा कि रांची में इसे लेकर खासा उत्साह देखा गया । मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलों के जरिए स्वस्थ्य मानसिकता विकसित होती है ।

घर बनाने के लिए 35 लाख रुपए देगी

मुख्यमंत्री ने कहा सलीमा टेटे और निक्की प्रधान को भूखंड देने का फैसला उनका ही था लेकिन पिछली सरकार में कई तरह की दिक्कतें आईं आज फिर से वापस आए हैं और वादा पूरा कर रहे हैं । भूखंड के साथ 35 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई है । हेमंत सोरेन ने कहा कि जिस वक्त निक्की प्रधान और सलीमा टेटे से मुलाकात हुई तो उनकी आर्थिक हालत अच्छी नहीं थी  और उस समय उन्होंने वादा किया था जिसे आज पूरा किया जा रहा है ।

See also  दावोस WEF में हेमंत सोरेन झारखंड की 'शक्ति' का करेंगे प्रदर्शन, दुनिया देखेगी क्रिटिकल मिनरल्स का 'खजाना'
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now