- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

जनता से बड़े CM हैं…,पुलिस अधिकारी का वीडियो दिखा तेजस्वी का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 29, 2025

tejashwi_yadav_tweet_on_cm_nitish_kumar

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पुलिसवालों का वीडियो शेयर कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसा है। तेजस्वी यादव ने तंज कसते हुए यह भी कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता से संवाद नहीं करते हैं और ना ही मीडिया से संवाद करते हैं।

तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया था कि नीतीश कुमार की चंद रिटायर्ड अधिकारियों से ही बातचीत कराई जाती है। दरअसल जो वीडियो तेजस्वी यादव ने शेयर किया है उसमें नजर आ रहा है कि एक पुलिसकर्मी और कार चालक के बीच हल्की बहस हो रही है।

इस वीडियो में नजर आ रहा है कि सड़क पर कुछ पुलिसकर्मियों ने एक कार चालक को रोका है। एक पुलिसकर्मी कार चालक से कहता है, फालतू बतिया रहे हैं आप..CM से बड़ा आप नहीं हैं। हमको पावर है आपको अरेस्ट कर सकते हैं। इसपर कार चालक कहता है कि कर लीजिए। इसके बाद पुलिस अधिकारी कहते हैं, जाइयेगा आप, फालतू बतिया रहे हैं।’

See also  बिहार के दरभंगा में न्यू ईयर पार्टी के दौरान डबल मर्डर, 8 दोस्तों ने दिया घटना को अंजाम, एक को दफना दिया तो खेत में फेंक दी दूसरे की लाश

मौनी अमावस्‍या पर महाकुंभ में कैसे मची भगदड़? चश्मदीदों ने बताया, संगम पर गिरा…

इस वीडियो को शेयर करते हुए तेजस्वी यादव ने लिखा, ‘जनता के वोट से 𝐂𝐌 बने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अधिकारी कह रहे है कि जनता से बड़े “𝐂𝐌” है। तुम सीएम से बढ़कर बनोगे तो .. गिरफ्तार कर लेंगे”! उनसे बड़ा कोई नहीं? ऐसे 𝐂𝐌 का जनता क्या करे? जो ना जनता से संवाद करते है? ना मीडिया से संवाद करते है? ना विधायकों और मंत्रियों से संवाद करते है?

𝐂𝐌 नीतीश कुमार जी को चंद रिटायर्ड अधिकारी और चंद भूंजा पार्टी वाले मंत्रियों से ही बातचीत कराई जाती है। 𝟐𝟎𝟎𝟓 से पहले 𝐂𝐌 पर कोई ऐसी बंदिश लगाता था, जी? किस राज्य के 𝐂𝐌 से अस्वस्थ अवस्था में प्रदेश चलवाया जा रहा है?’

मौनी अमावस्या के स्नान से पहले महाकुंभ में भगदड़; 20 घायलों को लाया गया अस्पताल, कुछ लोगों की मौत

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now