डेस्कः असम में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार अंतिम चरण में है। कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारक राहुल गांधी ने रविवार को चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत बिस्व सरमा पर जमकर निशाना साधा। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी असम विधानसभा चुनाव में आदिवासियों का मुद्दा उठाकर पूरे जोर-शोर से चुनाव प्रचार कर रहे है। इसी बीच रविवार को कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस कर असम के मुख्यमंत्री की पत्नी रिंकी भुईयां सरमा को लेकर बड़े खुलासा करने का दावा किया। रिनिकी एक पेशेवर वकील और पूर्व टेनिस खिलाड़ी हैं। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर असम का प्रतिनिधित्व किया है।
एक करोड़ के ईनामी नक्सली प्रशांत बोस का शव लेने कोई नहीं आया, पत्नी ने पत्र लिखकर कहा-कोई परिजन नहीं है
पवन खेड़ा ने दावा किया कि असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा की पत्नी के पास तीन देशों के पासपोर्ट है जिसमें से दो मुस्लिम देश है। उन्होंने आगे कहा कि दुबई में दो कंपनी हैं जिनका जिक्र affidavit पर नहीं किया। अमेरिका की व्योमिंग कंपनी में करोड़ो पैसे रखे हुए है आख़िर यह पैसा अमेरिका में कैसे आया और इसको छुपाया क्यों गया।
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिंकी भुइयां सरमा के पास तीन पासपोर्ट हैं
⦿ UAE का पासपोर्ट
• जारी हुआ: 14 मार्च 2022
• खत्म होगा: 13 मार्च 2027⦿ एंटीगुआ-बारबुडा का पासपोर्ट
• जारी हुआ: 26 अगस्त 2021
• खत्म होगा: 25 अगस्त 2031⦿ अरब रिपब्लिक ऑफ… pic.twitter.com/8cTSeg6D6J
— Supriya Shrinate (@SupriyaShrinate) April 5, 2026
बिहार के मदरसे में छापेमारी, पुलिस ने हथियार मिलने पर किया सील,PFI से निकला कनेक्शन
असम के जालुकबाड़ी सीट से चुनाव लड़ रहे हिमंता बिस्व सरमा ने नामांकन के समय अपने हलफनामे में बताया कि उनके पास केवल चल संपत्ति है। इसका मूल्य 2021 में 1.72 करोड़ रुपये था, जो 2026 में बढ़कर 2.36 करोड़ रुपये हो गया है। मीडिया कंपनी ‘प्राइड ईस्ट एंटरटेनमेंट (Pride East Entertainment)’ की मैनेजिंग डायरेक्टर रिंकी भुइयां ने 13.54 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 19.25 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति घोषित की है।इस आरोप के बाद रिंकी भुइंया ने पवन खेड़ा की “तपस्या” और उनके फोटोशॉप स्किल पर सवाल उठाया है तो हेमंता सरमा ने मानहानि का क्रिमिनल केस करने का ऐलान कर दिया है।



