मियां-बीवी करते हैं एक दूसरे की बातें, कल्पना और हेमंत पर हिमंता का निशाना, कहा झारखंड में चल रहा है सिनेमा, “मैं हूं, तुम हो, एक-दूसरे के लिए।”

Himanta visha sarma in ranchi tatisive

रांचीः झारखंड बीजेपी के प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि झारखंड में सिनेमा चल रहा है । सरकार अपने बारे में दिनभर बोलती रहती है। मियां-बीबी एक-दूसरे के बारे में बातें करते हैं, जैसे कोई सिनेमा चल रहा हो—“मैं हूं, तुम हो, एक-दूसरे के लिए।” यह स्थिति केवल कल्पना की सिनेमा बनकर रह गई है। जो-जो वादे किए गए थे, उनके बारे में भी कुछ बोलें।

टाटीसिलवे में बीजेपी की सभा

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने आज टाटीसिल्वा में आयोजित परिवर्तन यात्रा के समापन समारोह में कहा कि आज हमारे लिए एक ऐतिहासिक दिन है। हमने 20 सितंबर को भोगनाडीह से परिवर्तन यात्रा की शुरुआत की थी और आज यह यात्रा अपने अंतिम चरण में है। 2 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हजारीबाग आएंगे, और इसके साथ ही झारखंड विधानसभा चुनाव का बिगुल बज जाएगा। हमें इस चुनाव में भाजपा की सरकार बनानी है और एक नया झारखंड बनाना है।

जेएमएम के वायदों पर पूछा सवाल

उन्होंने कहा कि जब रघुवर दास जी की सरकार थी, तब झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने जनता से कई वादे किए थे। उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया कि यदि जेएमएम की सरकार बनेगी, तो आदिवासी और मूलवासियों का कल्याण होगा। 2019 में जेएमएम के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वादा किया था कि अगर उनकी सरकार बनती है, तो 5 लाख लोगों को नौकरी दी जाएगी। लेकिन हर बार परीक्षा के पेपर लीक हो जाते हैं और युवाओं को नौकरी नहीं मिलती। असम में मैंने 1.5 लाख लोगों को नौकरी दी है और एक भी पेपर लीक का आरोप नहीं लगा है।

- Advertisement -
LD-advertisement

मंईयां योजना पर किया हमला

उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन जी की सरकार अब जाने वाली है, और अब उन्होंने ‘मंइयां योजना’ शुरू की है। अगर आपको शादी करनी थी, तो यह काम आपको अपनी युवा अवस्था में ही करना चाहिए था। अब शादी करके क्या फायदा? उन्होंने ‘मंइयां योजना’ का ऐलान किया है, जिसमें एक महीने का 1,000 रुपये दिया जा रहा ।

- Advertisement -
royal-soler-new

घुसपैठिए का मुद्दा पर उठाया

उन्होंने कहा कि संथाल में घुसपैठिए भर चुके हैं। हेमंत सोरेन कहते हैं कि घुसपैठिए नहीं हैं, तो आपके दामाद कौन हैं? एक बार झारखंड में भाजपा को आने दीजिए, ये लोग कानून के साथ धक्का देकर भगा दिए जाएंगे। यह झारखंड आदिवासियों का है, घुसपैठियों का नहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और जेएमएम एक हैं। हेमंत सरकार आवास बनाने के लिए अवसर नहीं देती। हमारी सरकार बनने पर मैं 5 लाख आवास देने का वादा करता हूं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now