रांची सेल सिटी के 10वीं मंजिल पर चढ़ा युवक, हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा, पत्नी से हुआ था विवाद

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 30, 2026

रांची सेल सिटी के 10वीं मंजिल पर चढ़ा युवक, हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा, पत्नी से हुआ था विवाद

रांचीः धुर्वा स्थित सेल सिटी सोसाइटी में मंगलवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक व्यक्ति डी-04 ब्लॉक की 10वीं मंजिल पर रेलिंग के पास खतरनाक स्थिति में पहुंच गया। युवक अमित गुप्ता पेश से सीएम है उसे मंगलवार शाम को रेलिंग के पास देखा गया। सुरक्षा गार्ड और स्थानीय लोगों ने उसे नीचे नीचे उतारने का प्रयास किया, लेकिन वह किसी की बात मानने को तैयार नहीं था। सूचना मिलने पर जगन्नाथपुर, धुर्वा, विधानसभा और पुंदाग थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। करीब पांच घंटे तक समझाने के प्रयास के बाद रात 12 बजे उन्हंें सुरक्षित नीचे उतारा गया। इसके बाद पुंदाग पुलिस उसे अपने साथ ले गई।

युवक अमित कुमार गुप्ता हरमू हाउसिंग कॉलोनी के रहने वाले है। वह डी-4 ब्लॉक की 10वीं मंजिल पर पहुंचा था। बताया गया है कि उन्होंने हाल में किसी कंपनी से इस्तीफा दिया है। इसके बाद पत्नी से विवाद भी हुआ और वह नाराज होकर मायके चली गई, जिसके कारण वह तनाव में था। जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और कई घंटों तक लोगों की नजरें बिल्डिंग पर टिकी रहीं।

See also  जयराम महतो को MP-MLA कोर्ट से झटका, बरवाड्डा थाना में हुए केस मामले में नहीं मिली अग्रिम जमानत
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now