By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Live Dainik-Latest & Live News in HindiLive Dainik-Latest & Live News in HindiLive Dainik-Latest & Live News in Hindi
  • होम पेज
  • निकाय चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तरप्रदेश
    • अंडमान एवं निकोबार
    • असम
    • आँध्रप्रदेश
    • ओड़िशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • तमिलनाडु
    • जम्मु-कश्मीर
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दमन और दीव
    • दादरा और नगर हवेली
    • दिल्ली
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पुडुचेरी
    • मणिपुर
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
  • झारखंड
    • दक्षिण छोटानागपुर
      • राँची
      • खूँटी
      • गुमला
      • सिमडेगा
      • लोहरदग्गा
    • कोयला क्षेत्र
      • धनबाद
        • उत्तरी छोटानागपुर
          • हजारीबाग
          • रामगढ़
          • चतरा
          • गिरिडीह
          • कोडरमा
            • बोकारो
              • कोल्हान प्रमंडल
                • सरायकेला
                • चाईबासा
                • जमशेदपुर
    • पलामू प्रमंडल
      • पलामू
      • गढवा
      • लातेहार
    • संथाल परगना
      • दुमका
      • देवघर
      • जामताड़ा
      • गोड्डा
      • साहिबगंज
      • पाकुड़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • धर्म
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • वेब स्टोरी
Reading: हेमंत सोरेन की युवा कैबिनेट, जातीय-क्षेत्रीय समीकरणों का भी रखा पूरा ख्याल; 50 फीसदी नए चेहरों को जगह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Live Dainik-Latest & Live News in HindiLive Dainik-Latest & Live News in Hindi
Font ResizerAa
  • होम पेज
  • निकाय चुनाव
  • राज्य
  • झारखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • धर्म
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • वेब स्टोरी
Search
  • होम पेज
  • निकाय चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तरप्रदेश
    • अंडमान एवं निकोबार
    • असम
    • आँध्रप्रदेश
    • ओड़िशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • तमिलनाडु
    • जम्मु-कश्मीर
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दमन और दीव
    • दादरा और नगर हवेली
    • दिल्ली
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पुडुचेरी
    • मणिपुर
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
  • झारखंड
    • दक्षिण छोटानागपुर
    • कोयला क्षेत्र
    • पलामू प्रमंडल
    • संथाल परगना
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • धर्म
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • वेब स्टोरी
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -

Home | हेमंत सोरेन की युवा कैबिनेट, जातीय-क्षेत्रीय समीकरणों का भी रखा पूरा ख्याल; 50 फीसदी नए चेहरों को जगह

हेमंत सोरेन की युवा कैबिनेट, जातीय-क्षेत्रीय समीकरणों का भी रखा पूरा ख्याल; 50 फीसदी नए चेहरों को जगह

livedainik
December 6, 2024 10:03 AM
By livedainik
1 year ago
Share
हेमंत कैबिनेट के मंत्रियों ने आप्त सचिव के नाम की अनुशंसा की, राज्य सरकार कराएगी इनका पुलिस वेरिफिकेशन
SHARE

विधानसभा चुनाव में जीत के बाद हेमंत सोरेन ने कैबिनेट का विस्तार कर लिया है। गुरुवार को कुल 11 मंत्रियों ने शपथ ली, जिसमें झामुमो से छह, कांग्रेस से चार और राजद से एक मंत्री को शपथ दिलाई गई। कैबिनेट के जरिए तीनों घटक दलों ने आपसी समझ बनाकर अपने-अपने वोट बैंक को साधने की कोशिश की है।

24 साल के युवा झारखंड राज्य के लिहाज से अपेक्षाकृत युवा मंत्रियों को जगह देकर हेमंत सोरेन ने आनेवाले समय की राजनीति के लिए संकेत दे दिए हैं। 11 मंत्रियों में 50 फीसदी नए चेहरे हैं। मंत्रिपरिषद में जातीय समीकरण को साधते हुए आदिवासी वर्ग से चार, ओबीसी से तीन, अल्पसंख्यक से दो, एससी और सामान्य वर्ग से एक-एक मंत्री बनाए गए हैं।

हेमंत सोरेन सरकार में मंत्रियों को विभाग मिलने से पहले कांग्रेस की चिट्ठी लीक, हंगामा

- Advertisement -
LD-advertisement

क्षेत्रीय समीकरणों का भी खास ध्यान रखा गया है। इंडिया गठबंधन को संताल की 18 में से 17 सीटें मिली थीं। ऐसे में संताल से मुख्यमंत्री समेत पांच मंत्री हैं। वहीं दक्षिणी और उत्तरी छोटानागपुर और कोल्हान से दो-दो मंत्री बनाए गए हैं। पलामू से एक मंत्री को जगह दी गई है।

- Advertisement -
royal-soler-new

कैबिनेट में मंत्रियों की औसत आयु लगभग 52 वर्ष है। सबसे कम उम्र की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की हैं। उनकी आयु महज 32 साल है। वहीं सबसे अधिक उम्र के मंत्री राधाकृष्ण किशोर 66 साल के हैं। मंत्रिमंडल इस मायने में भी खास है कि हेमंत सोरेन ने ज्यादा आत्मबल का परिचय किया है।

वरिष्ठ विधायक मथुरा महतो की जगह गोमिया विधायक योगेंद्र महतो को मंत्री बनाया जाना और गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू को तमाम वरीय विधायकों के ऊपर तरजीह देना इसके संकेत हैं। बिशुनपुर विधायक चमरा लिंडा के शामिल करने को भी आश्चर्य के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि राजनीतिक विश्लेषक यह भी मानते हैं कि दक्षिणी छोटानागपुर में उरांव वोटरों को संतुलित करने के लिए लिंडा को जगह दी गई है।

एक साथ OYO पहुंचे दो कपल, आसपास मिला कमरा, एक-दूसरे की बीवी देख मच गया हंगामा

चमरा लिंडा की दक्षिणी छोटानागपुर में सरना वोटरों के बीच अच्छी पकड़ है। परंपरागत रूप से दक्षिणी छोटानागपुर झामुमो का मजबूत गढ़ नहीं रहा है। राज्य गठन के पूर्व से ही भाजपा की इस क्षेत्र में अच्छी पकड़ रही है। लेकिन रघुवर सरकार के दौरान पत्थलगड़ी आंदोलन के बीच इस क्षेत्र में भाजपा कमजोर हुई।

बाबूलाल मरांडी की सरकार के दौरान डोमिसाइल के मुद्दे पर बंधु तिर्की बड़े नेता के रूप में उभरे थे। ऐसे में झामुमो के लिहाज से पिछले कुछ सालों से इस इलाके में बनी जमीन को खोना नहीं चाहते हैं। हेमंत की पिछली सरकार में विशेष सत्र बुलाकर सरना धर्म कोड का प्रस्ताव विधानसभा से पास करा कर केंद्र को भेजा गया था। चुनाव में भी झामुमो ने आदिवासियों के लिए सरना धर्मकोड का मुद्दा बार-बार उठाया।

मंत्रिमंडल में उत्तरी छोटानागपुर का भी ध्यान रखा गया है। जहां जयराम महतो से महतो बहुल क्षेत्रों में कड़ी टक्कर मिलने के बावजूद भाजपा ने बेहतर प्रदर्शन किया है। दो अलग-अलग पिछड़ी जातियों के मंत्रियों योगेंद्र प्रसाद और सुदिव्य कुमार सोनू को अपने मंत्रिमंडल में शामिल कर हेमंत गैर यादव ओबीसी जातियों को जोड़ने की बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीति पर अमल करते दिख रहे हैं। इस चुनाव में आदिवासी और अल्पसंख्यकों का एकतरफा समर्थन इंडिया गठबंधन को मिला था। दोनों समुदायों का खास ध्यान रखा गया है।

हेमंत सोरेन सरकार में मंत्रियों को विभाग मिलने से पहले कांग्रेस की चिट्ठी लीक, हंगामा

आदिवासी समाज से चार और ओबीसी से तीन विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। सामान्य वर्ग से एकमात्र कांग्रेस की ओर से महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह एक मंत्री दिख रही हैं। उनके बारे में भी कांग्रेस पार्टी उनके पिछड़ा और अगड़ा दोनों होने का दावा करती रहती है।

कोल्हान में चंपाई सोरेन के ऐन चुनाव से पहले झामुमो छोड़ने के बावजूद एसटी सीटों पर झामुमो ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। इस क्षेत्र के दो कद्दावर नेता दीपक बिरुआ और रामदास सोरेन शिबू सोरेन और हेमंत सोरेन के प्रति वफादार बने रहे। लिहाजा दोनों को फिर से नई कैबिनट में जगह दी गई।

दिल्ली में झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर के बेटे को देखिए कैसे घसीट रही है पुलिस ? महंगाई के ख़िलाफ़ संसद घेरने की मिली सजा !

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article road accident in pilibhit पीलीभीत में टनकपुर हाईवे पर भीषण हादसा, कार पेड़ से टकराई, दुल्हन के पिता समेत 6 की मौत
Next Article RJD में अब लालू की नहीं चलती, अपने चहेते को मंत्री भी नहीं बनवा सके, तेजस्वी-राजश्री के आगे बेदम हुए लालू-राबड़ी RJD में अब लालू की नहीं चलती, अपने चहेते को मंत्री भी नहीं बनवा सके, तेजस्वी-राजश्री के आगे बेदम हुए लालू-राबड़ी
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -
Ad imageAd image

Recent Posts

  • बीजेपी विधायक और गायिका मैथिली ठाकुर की मां के गहने और पर्स चोरी, गाड़ी से ले उड़े चोर, एफआईआर दर्ज
  • पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां को आदित्य साहू ने दिलाई BJP की सदस्यता, बाबूलाल बोले- शबरी के वंशजों का रामभक्तों की पार्टी में स्वागत
  • Patna NEET Student Death Case:जहानाबाद में भाई का मोबाइल और छात्रा का सामान किया जब्त, घर पर फेंका गया धमकी भरा पर्चा
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहाड़ी मंदिर में आयोजित महाशिवरात्रि महोत्सव में हुए शामिल, बैद्यनाथ धाम में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
  • T-20 वर्ल्ड कप के मैच से पहले एशिया कप में भारत का धमाका, महिला टीम ने पाकिस्तान को 8 विकेट से रौंदा
  • जमशेदपुर के गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड में बड़ा खुलासा, भाई ने एक करोड़ में किया था मौत का सौदा
  • पवन सिंह की पत्नी ज्योति के सपोर्ट में आईं अक्षरा सिंह,’एलिमनी लेना महिला का अधिकार’ 100 करोड़ भी कम होगा
  • पटना में NEET छात्रा की मौत मामले में CBI ने साढ़े तीन घंटे तक खंगाला शंभू हॉस्टल, पांच बोरी दस्तावेज ले गई

You Might Also Like

बीजेपी विधायक और गायिका मैथिली ठाकुर की मां के गहने और पर्स चोरी, गाड़ी से ले उड़े चोर, एफआईआर दर्ज

बीजेपी विधायक और गायिका मैथिली ठाकुर की मां के गहने और पर्स चोरी, गाड़ी से ले उड़े चोर, एफआईआर दर्ज

2 hours ago
पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां को आदित्य साहू ने दिलाई BJP की सदस्यता, बाबूलाल बोले- शबरी के वंशजों का रामभक्तों की पार्टी में स्वागत

पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां को आदित्य साहू ने दिलाई BJP की सदस्यता, बाबूलाल बोले- शबरी के वंशजों का रामभक्तों की पार्टी में स्वागत

3 hours ago
Patna NEET Student Death Case:जहानाबाद में भाई का मोबाइल और छात्रा का सामान किया जब्त, घर पर फेंका गया धमकी भरा पर्चा

Patna NEET Student Death Case:जहानाबाद में भाई का मोबाइल और छात्रा का सामान किया जब्त, घर पर फेंका गया धमकी भरा पर्चा

3 hours ago
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहाड़ी मंदिर में आयोजित महाशिवरात्रि महोत्सव में हुए शामिल, बैद्यनाथ धाम में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहाड़ी मंदिर में आयोजित महाशिवरात्रि महोत्सव में हुए शामिल, बैद्यनाथ धाम में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

3 hours ago
Follow US
© 2024-25 Live Dainik Broadcast Private Limited. All Rights Reserved.
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?