धनबाद में दो गुटों में हुई गोलीबारी में घायल एसडीपीओ के पिता से हेमंत सोरेन की बात, सरकारी कर्मचारियों की सुरक्षा पर दिए सख्त निर्देश

hemant soren talk with father of police officer

रांचीः मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने धनबाद जिले के मधुबन थाना क्षेत्र में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प के दौरान ड्यूटी पर तैनात बाघमारा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी  पुरुषोत्तम कुमार सिंह के घायल होने की जानकारी प्राप्त होने पर उनके पिता   अशोक सिंह से व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल के माध्यम से बात कर उनके इलाज से संबंधित पूरी जानकारी ली तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की ।

धनबाद में आउटसोर्सिंग कंपनी हिलटॉप का परिसर बना रणक्षेत्र, दर्जनों राउंड फायरिंग और बमबाजी, JMM नेता को गिरफ्तार करने पहुंचे DSP घायल

हेमंत सोरेन ने बाघमारा एसडीपीओ का हाल जाना

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस घटना को लेकर राज्य सरकार आपके परिवार के पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी है। उनके इलाज को लेकर जो भी सहयोग की जरूरत होगी, राज्य सरकार उपलब्ध कराएगी।अगर जरूरत पड़े तो एयर लिफ्ट कर के बेहतर जगह भी भेजने के लिए सरकार तैयार है। सरकार हॉस्पिटल के मैनेजमेंट से बात भी करेगी।

अधिकारी और कर्मचारी की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसी भी श्रेणी के अधिकारी और कर्मचारी की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है। कर्तव्य निर्वहन के दौरान सरकारी कार्यों में बाधा पहुंचाने तथा सरकारी कर्मियों के साथ होने वाली किसी भी तरह की घटना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसमें जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाघमारा के मधुबन थाना क्षेत्र में हुई इस हिंसक झड़प को लेकर जांच के आदेश दे दिए गए हैं। इस घटना में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now