- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

हेमंत सोरेन सोमवार को विधानसभा में साबित करेंगे बहुमत, दोपहर में होगा कैबिनेट का विस्तार

हेमंत कैबिनेट में 44 एजेंडों पर लगी मुहर, राज्यकर्मियों का महंगा भत्ता बढ़ा, अग्निवीर की शहादत पर परिवार को अनुकंपा के आधार पर नौकरी

रांची: सोमवार को हेमंत सोरेन विधानसभा में बहुमत साबित करेंगे। राज्य के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में वो तीसरी बार बहुमत साबित करने वाले है। हेमंत सोरेन के बहुमत साबित करने को लेकर कोई परेशानी होनी की संभावना नहीं है।

JSSC PGT अभ्यर्थियों से मिले नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, भ्रष्टाचार को लेकर कर दी CBI जांच की मांग
विधानसभा में बहुमत साबित करने के बाद दोपहर साढ़े तीन बजे राजभवन में कैबिनेट का विस्तार होगा, जिसमें जेएमएम-कांग्रेस और आरजेडी के विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे।संख्या बल के लिहाज से सरकार के लिए यह औपचारिकता भर है. दरअसल, लैंड स्कैम मामले में नियमित जमानत मिलने पर हेमंत सोरेन 28 जून को जेल से बाहर आए. 3 जुलाई को सत्ताधारी दल के विधायक के रूप में चुने जाने के बाद 4 जुलाई को अकेले उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. हालांकि पूर्व में सीएम समेत मंत्रियों के शपथ ग्रहण के लिए 7 जुलाई यानी रथ यात्रा के दिन को चुना गया था, लेकिन कुछ आंतरिक वजहों से 4 जुलाई को ही हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली थी.

See also  बिना कपड़ों के लोगों को योगा सीखाती है महिला... भनक लगी तो पहुंच गई पुलिस, नजारा देख उड़े सबके होश!

अब चर्चा इस बात की शुरू हो गई है कि कौन-कौन विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे. हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद पूर्व सीएम चंपई सोरेन के कैबिनेट में झामुमो कोटे से मिथिलेश ठाकुर, बसंत सोरेन, दीपक बिरुआ, बेबी देवी और हफीजुल हसन मंत्री बने थे. कांग्रेस कोटे से डॉ रामेश्वर उरांव, आलमगीर आलम, बन्ना गुप्ता और बादल पत्रलेख के अलावा राजद कोटे से सत्यानंद भोक्ता को जगह मिली थी. इसी बीच कैश कांड मामले में आलमगीर आलम की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस कोटे से मंत्री का एक पद खाली है, चर्चा है कि आलमगीर आलम की जगह अल्पसंख्यक कोटे को भरने के लिए इरफान अंसारी को जगह मिल सकती है. हालांकि पोड़ैयाहाट से कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव की भी चर्चा चल रही है.
राजद कोटे से इकलौते विधायक होने की वजह से सत्यानंद भोक्ता का नाम तय है. अब देखना है कि झामुमो कोटे से पूर्व के मंत्रियों को रिपीट करते हुए 12वें मंत्री के रूप में बैद्यनाथ राम को जगह मिलती है या नहीं.

See also  बिहार में अगले 5 दिनों तक घना कोहरा और ठंड का अलर्ट, गयाजी में 4.1 डिग्री पहुंचा पारा, पटना में बढ़ी कनकनी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now