- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

Hemant Soren पहुंचे घर तो मां ने आरती उतारी, तिलक लगाया, तस्वीरों में देखिये कैसे सोरेन परिवार में 5 महीने बाद लौटी खुशियां

Hemant Soren पहुंचे घर तो मां ने आरती उतारी, तिलक लगाया, तस्वीरों में देखिये कैसे सोरेन परिवार में 5 महीने बाद लौटी खुशियां

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री 5 महीने के बाद शुक्रवार को होटवार जेल से बाहर आये। हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद वो जेल से जब बाहर निकले तो सबसे पहले अपने पिता शिबू सोरेन और मां से मिलने गए। घर में आने के बाद मां ने सबसे पहले बेटे को तिलक लगाया और आरती उतारी। इसके बाद मिठाई और दही खिलाकर हेमंत सोरेन का स्वागत किया।

hemant soren mother
जेल से बाहर आने के बाद हेमंत सोरेन ने सबसे पहले कोर्ट को धन्यवाद दिया और अपने विरोधियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होने मीडिया से बात करते हुए कहा कि “विगत 5 महीनों के बाद मैं जेल से बाहर आया हूं। पिछले 5 महीने झारखंड के लिए चिंताजनक रहे। पूरा देश जानता है कि मैं जेल क्यों गया था…अंत में कोर्ट ने अपना न्याय सुनाया है उसी के तहत मैं आज जेल से बाहर हूं मैं कोर्ट का सम्मान करता हूं।”

hemant soren family hemant family
हेमंत सोरेन ने आगेकहा कि”हम देख रहे हैं कि कैसे न्यायिक प्रक्रिया में दिन-महीने नहीं बल्कि सालों लग रहे हैं….जो लड़ाई हमने शुरू की और जो संकल्प हमने किए हम उन्हें पूरा करने के लिए काम करेंगे। आज ये पूरे देश के लिए संदेश है कि कैसे हमारे खिलाफ साजिश रची गई..’

See also  बिहार की नई ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी , 1 अगस्त से देखें अपना नाम, जानिए नाम हटाने-जोड़ने की पूरी प्रक्रिया

hemant soren 3hemant soren shibu sorenhemant soren basant soren

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now