हेमंत सोरेन ने हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका ली वापस

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 2, 2024

रांची : राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ दायर की गई याचिका सुप्रीम कोर्ट से वापस ले ली है। हेमंत सोरेन ने 28 फरवरी को झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में शामिल होने के लिए हाईकोर्ट से अनुमति मांगी थी लेकिन कोर्ट ने उनकी याचिका को खारिज कर दिया था। हाईकोर्ट के इस आदेश के खिलाफ हेमंत सोरेन ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। हेमंत सोरेन की ओर से उनके वकील कपिल सिब्बल ने जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस के वी विश्वनाथन के समक्ष सुनवाई से पूर्व कहा कि उनको याचिका वापस लेने की अनुमति दी जाए क्योकि विधानसभा सत्र दो मार्च को ही खत्म हो गया। हालांकि उन्होने कहा कि याचिका में उठाए गए कानून के पश्न पर सुनवाई की जा सकती है। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हे याचिका वापस लेने की अनुमति दी और कहा कि कानून का प्रश्न सुनवाई के लिए छोड़ दिया गया है।

See also  Big Breaking: हेमंत सोरेन बने जेएमएम के अध्यक्ष, दिशोम गुरु शिबू सोरेन को बनाया गया संरक्षक, शिबू सोरेन ने कहा हेमंत बाबू को अध्यक्ष बनाया जाए
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now