लालू यादव और राबड़ी देवी से हेमंत सोरेन ने की मुलाकात, पैर छूकर लिया आशीर्वाद, तेजस्वी यादव भी रहे साथ

लालू यादव और राबड़ी देवी से हेमंत सोरेन ने की मुलाकात, पैर छूकर लिया आशीर्वाद, तेजस्वी यादव भी रहे साथ

पटनाः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को पटना दौरे के दौरान आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव और बेटी रोहिणी आचार्य भी मौजूद थी।

GzwTOYMagAAJOOX

पटना में वोटर अधिकार यात्रा में बोले राहुल गांधी, एटम बम के बाद अब हाइड्रोजन बम की बारी, जनता को चेहरा नहीं दिखा पाएंगे मोदी
राबड़ी देवी के आवास पर हुई इस मुलाकात के दौरान झारखंड सरकार में मंत्री और आरजेडी विधायक संजय यादव भी मौजूद रहे। हेमंत सोरेन ने लालू यादव और राबड़ी देवी का पैर छूकर आशीर्वाद लिया और उनका हालचाल जाना। आरजेडी अध्यक्ष के स्वास्थ्य को लेकर भी हेमंत सोरेन ने जानकारी ली। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बात की गई, झारखंड में जेएमएम के नेतृत्व में चल रही सरकार को लेकर भी चर्चाएं हुई। बिहार विधानसभा चुनाव में जेएमएम के साथ सीट शेयरिंग को लेकर शुरूआती चर्चा हुई।

GzwTOwFa0AA3kyw

वोटर अधिकार यात्रा के समापन में खूब गरजे हेमंत सोरेन, कहा-‘जेल नहीं जाता तो 2019 में BJP का खाता नहीं खुलता’
राहुल गांधी के वोटर अधिकार यात्रा के समापन समारोह में पटना पहुंचे हेमंत सोरेन ने बीजेपी और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होने कहा कि अगर 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी साजिश कर उन्हे जेल नहीं भेजी होती तो उनका झारखंड में खाता भी नहीं खुलता। यहीं नहीं उन्होने कहा कि अगर एसआईआर कराना है तो मोदी पहले इस्तीफा दे फिर एसआईआर कराएं। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के साथ हेमंत सोरेन ने बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को सत्ता से बाहर करने का एलान किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now