हेमंत सोरेन को लेकर चंपाई सोरेन ने BJP को घेरा, कहा-अगर झुक जाते तो न जांच होती, ना ही कार्रवाई

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 25, 2024

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने होटवार जेल जाकर पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात

रांची : मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी को लेकर एक बार फिर बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करके रविवार को लिखा कि अगर विपक्ष के आगे हेमंत सोरेन झूक गए होते तो न तो जांच होती और ना ही कोई कार्रवाई होती। भानू प्रताप शाही से लेकर हेमंता बिस्वा सरमा तक का उन्होने उदाहरण बताया।
चंपाई ने अपने पोस्ट में लिखा कि हेमन्त बाबू अगर विपक्ष की बात मान लेते, उनके सामने झुक जाते तो उनके खिलाफ ना कोई जांच होती, ना ही कार्रवाई। भानु प्रताप शाही से लेकर अजित पवार, छगन भुजबल एवं हिमंता बिस्वा सरमा तक, इसके कई उदाहरण हैं।

अगर ये एजेंसियां वाकई आदिवासियों की जमीन को लेकर गंभीर हैं तो रांची जैसे कई शहर हमारी जमीनों पर बसे हैं। आइये, जांच कीजिए और हमारी जमीनें, हमारे जंगल लौटा दीजिए, इन शहरों को फिर से हरा भरा बना दीजिए।

See also  केसी त्यागी ने JDU से दिया इस्तीफा, राज्यसभा चुनाव के बाद नीतीश कुमार को झटका

champai post

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now