हेमंत सोरेन को बिना मुकदमें के जेल में डाल दिया, अगर 15 साल मुकदमा चला तो क्या 15 साल जेल में रहेंगे, JMM वाले महान जो टूटे नहीं- अरविंद केजरीवाल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 8, 2024

रांची: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी पर सवाल उठाते हुए गुरूवार को कहा कि हेमंत सोरेन साहब को इन्होने जेल में डाल दिया, अभी जांच भी शुरू नहीं हुई है, कोई आरोप भी सिद्ध नहीं हुआ है, अभी उनपर मुकदमा भी शुरू नहीं हुआ है, अभी जांच चल रही है, लेकिन अगर मुकदमें को 15 साल लगे तो हेमंत सोरेन साहब 15 साल जेल में रहेंगे।
केजरीवाल ने आगे कहा कि ये तो किसी के साथ भी ऐसा कर दें। कल को मुझे भी पकड़कर जेल में डाल देंगे, विजयन साहब को पकड़कर जेल में डाल देंगे, स्टालिन साहब को पकड़कर जेल में डाल देंगे,  सिद्दारमैया साहब को पकड़कर जेल में डाल देंगे, ये किसी को भी पकड़कर जेल में डाल देंगे और सरकार गिरा देंगे।
हेमंत सोरेन को जेल में डाला इसके बाद 48 घंटे तक जेएमएम को तोड़ने में लगे रहे, ये तो भगवान का भला हो और जेएमएम वालों का, महान है जेएमएम वाले जो टूटे नहीं इनके सामने, ये अब किसी को भी पकड़कर जेल में डाल देंगे और सरकार गिरा देंगे, क्या चल रहा है इस देश में। केजरीवाल ने अपने इस बयान से केंद्र सरकार और बीजेपी के पर निशाना साधा है।

See also  देवघर में पत्नी पर पति की पिटाई का आरोप, गुंडे भेजकर ससुराल के घर को तोड़वाया, VIDEO हो रहा है सोशल मीडिया पर वायरल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now