रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने असम के तिनसुकिया में रविवार को असम आदिवासी स्टूडेंट एसोसिएशन द्वारा आयोजित आदिवासी महासभा को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के अलावा झारखंड सरकार में मंत्री चमड़ा लिंडा, सांसद विजय हांसदा और विधायक एमटी राजा भी शामिल हुए।
असम की भूमि में आदिवासी महासभा में महान पुरुखों को नमन किया। pic.twitter.com/juCckAqB2i
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) February 1, 2026
हेमंता बिस्व सरमा के गढ़ में दहाड़ेंगे हेमंत सोरेन, असम के तिनसुकिया में रैली आज, बनेंगे देश में आदिवासियों की आवाज
आदिवासी महासभा को संबोधित करते हुए हेमंत सोरेन ने असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्व सरमा पर बना नाम लिये खूब निशाना साधा। हेमंत सोरेन ने कहा कि यहां आदिवासी समाज को बांटने का काम किया गया है। प्रवासी आदिवासियों के साथ भेदभाव किया गया है। एसटी और टी ट्राइब के नाम पर आदिवासी समाज को बांटा गया है। आने वाले समय में असम में विधानसभा का चुनाव होगा। चुनाव में 5 सालों का हिसाब होता है जनता उनसे हिसाब लेगी। चुनाव कब होगा ये हमें पता नहीं, आपको भी पता नहीं है लेकिन जो सत्ता में बैठे हुए है उन्हें जरूर पता होता है। एसआईआर के नाम पर वोट चोरी नहीं बल्कि वोट डकैती की जा रही है। झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल के आये प्रवासी लोगों के साथ असम में अन्याय किया जाता है।
रांची के खादगढ़ा बस स्टेंड में लगी आग, 6 बसें जलकर हुई खाक, देखिये VIDEO
सभा के खत्म होने पर हेमंत सोरेन जिंदाबाद और आदिवासी समाज का नेता कैसा हो, हेमंत सोरेन जैसा हो के नारे लगे। माना ये जा रहा है कि हेमंत सोरेन इस साल के अंत में होने वाले असम विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार को उतारेंगे। उससे पहले चुनाव की तैयारियों को लेकर आदिवासी महासभा बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उन्होंने इस सभा के माध्यम से अपने चुनावी अभियान की शुरूआत कर दी है। आने वाले समय में हेमंत सोरेन असम में और भी कार्यक्रमों को करेंगे और असम विधानसभा चुनाव में हेमंता बिस्व सरमा को चुनौती देने का काम करेंगे। झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से उस चुनाव की तैयारी शुरू कर दी गई है चमरा लिंडा का असम दौरा उसी कड़ी का हिस्सा है।




