लालू यादव और राबड़ी देवी ने गयाजी में 7 कुलों का किया पिंडदान, तेजस्वी-राजश्री के साथ पूर्व मुख्यमंत्री की पोती भी रही मौजूद

lalu rabri

गयाजीः बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव मंगलवार को अपने परिवार के साथ गयाजी के विष्णुपद मंदिर पहुंचे। पत्नी राबड़ी देवी, बेटा तेजस्वी यादव, बहू राजश्री और पोती कात्यायनी के साथ गयाजी पहुंचने पर आरजेडी समर्थक ने जोरदार स्वागत किया।

G0Y 9NkX0AAEPad

महाबोधि मंदिर की हो रही थी जासूसी,चश्मे में लगा था हिडन कैमरा, पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया
फल्गु नदी के किनारे विष्णुपद मंदिर में लालू यादव और राबड़ी देवी ने पूरे विधि विधान के साथ अपने सात कुलों का पिंडदान किया। पितृपक्ष के दौरान देश-विदेश के लाखों लोग पिंडदान करने गयाजी आते है। मंगलवार को लालू यादव का परिवार गयाजी पहुंचा और पिंडदान किया। इसको लेकर बिहार के नेता प्रतिपक्ष और लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि पितृपक्ष के दौरान आज गया के फल्गु नदी तट पर विष्णुपद मंदिर में पूजा-अर्चना उपरांत माता-पिता ने पिंडदान कर पूर्वजों को श्रद्धांजलि अर्पित की। बिहार के गया में प्रतिवर्ष पितृपक्ष मेला आयोजित होता है जहां देश-विदेश से श्रद्धालु अपने पूर्वजों के तर्पण और पिंडदान के लिए पहुंचते हैं।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now