हेमंत सोरेन ने दिल्ली दौरे के दौरान BJP से गठबंधन पर दे दी सहमति! JMM ने दिया अपने अंदाज में जवाब

असम चुनाव में JMM के 20 स्टार प्रचारक, हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन संभालेंगे मुख्य प्रचारक की कमान

रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन पिछले कई दिनों से दिल्ली दौरे पर है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन का ये दिल्ली दौरा बेहद ही निजी है। इस दौरे के दौरान बीजेपी के साथ जेएमएम के गठबंधन को लेकर तमाम तरह की अटकलें और अफवाहें उड़ाई जा रही है। मीडिया और सोशल मीडिया पर उनके दिल्ली दौरे को झारखंड की राजनीति में बड़े बदलाव से जोड़ा जा रहा है।

Sanchar Saathi App को लेकर विपक्ष ने BJP को घेरा, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा- ऐप हैं ऑप्शनल, हो सकेगा डिलीट
दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान महागठबंधन में जेएमएम को जगह नहीं मिलने से नाराज झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता सुप्रिया भट्टाचार्य और मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने आरजेडी के साथ कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया था और कहा था कि चुनाव परिणाम के बाद हम झारखंड में गठबंधन की समीक्षा करेंगे। जेएमएम नेता के इस बयान के बाद ये चर्चाएं सियासी गलियारों के साथ साथ मीडिया के एक वर्ग में काफी तेजी से आने लगी कि झारखंड में गठबंधन का स्वरूप बदेगा। इसी बीच झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन के दिल्ली दौरे ने इस बात को और हवा दी।

रांची-मुंबई के 15 ठिकानों पर ED की छापेमारी, चर्चित CA नरेश केजरीवाल FEMA के तहत कार्रवाई,65 लाख कैश और 55 लाख रुपये के आभूषण मिले
मंगलवार को मीडिया में बहुत तेजी से ये खबरें चलाई जाने लगी कि दिल्ली में जेएमएम और बीजेपी के एक साथ आने पर सहमति बन गई है। हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन की बीजेपी के एक बड़े नेता से मुलाकात हुई है। कांग्रेस और आरजेडी को छोड़कर जेएमएम बीजेपी के साथ सरकार बनाएगी। यहीं नहीं ये भी कहा जाने लगा कि कल्पना सोरेन को मुख्यमंत्री और बाबूलाल सोरेन या चंपाई सोरेन को उप मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। 12 दिसंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी के समन की अवहेलना के मामले में कोर्ट में पेश होना है इसको भी सियासी बदलाव से जोड़ा जाने लगा।

WhatsApp Image 2025 12 02 at 19.25.19 4a471875

कांग्रेस की मीटिंग से 15 जिलाध्यक्ष गायब, बिहार विधानसभा चुनाव में हार को लेकर बुलाई गई थी बैठक
5 दिसंबर से शुरू हो रहे झारखंड विधानसभा सत्र के तीन दिन पहले मीडिया में जिस तरह से जेएमएम-बीजेपी के गठबंधन को लेकर खबरें चलाई जा रही थी उसको अपने अंदाज में जेएमएम ने सोशल मीडिया के माध्यम से जवाब दिया और लिखा कि झारखंड झुकेगा नहीं। यहीं नहीं झारखंड सरकार में मंत्री दीपक बिरूवा ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि झारखंड झुकेगा नहीं मतलब झुकेगा नहीं। इससे पहले भी फरवरी में चल रहे झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के स्वास्थ्य को लेकर अफवाहें उड़ाई गई थी। बात इतनी ज्यादा बढ़ गई कि मुख्यमंत्री ने खुद सदन के अंदर उन अफवाहों का जिक्र तक कर दिया। एक बार फिर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़ी अफवाहें उड़ाई जा रही है जिसका खंडन जेएमएम अपने तरीके से कर रहा है। मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से धनबाद सांसद ढुल्लू महतो के मुलाकात पर जिस अंदाज से जेएमएम ने निशाना साधा वो बताता है कि बीजेपी को लेकर जेएमएम के तेवर नम्र नहीं हुआ है।

WhatsApp Image 2025 12 02 at 19.25.46 e0a72563WhatsApp Image 2025 12 02 at 19.27.21 a3456a16

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now