मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 31 जनवरी को ED के सामने दर्ज करवा सकते है अपना बयान दर्ज

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 28, 2024

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष अब 31 जनवरी को अपना बयान दर्ज करा सकते है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ईडी के अधिकारियों को एक बार फिर अपने आवास बुला सकते है, या फिर ईडी दफ्तर जाकर अपना बयान दर्ज करा सकते है। हालांकि इस बात की अभी पुष्टि नहीं की जा सकती है। कहा ये जा रहा है कि दिल्ली दौरे पर गए मुख्यमंत्री ने कानूनी सलाह लेने के बाद बयान दर्ज कराने का मन बना लिया है।
25 जनवरी को ईडी ने मेल के जरिये मुख्यमंत्री को 27 जनवरी से 31 जनवरी के बीच बयान दर्ज कराने के लिए कहा था। ईडी के द्वारा भेजे गए मेल में कहा गया था कि अगर इस दौरान मुख्यमंत्री पूछताछ के लिए समय नहीं देंगे तो ईडी खुद उनके पास आकर पूछताछ करेगी। इससे पहले ईडी के अधिकारियों ने 20 जनवरी को मुख्यमंत्री आवास जाकर सीएम से 7 घंटे तक पूछताछ की थी।

See also  गया एयरपोर्ट पर GPS ट्रैकर से साथ पकड़ा गया विदेशी नागरिक, यात्री के पास नहीं मिले कोई वैद्य कागजात
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now