हेमंत कैबिनेट में जगह मिलने के बाद मंत्री संजय यादव ने लालू-राबड़ी-तेजस्वी से की मुलाकात

हेमंत कैबिनेट में जगह मिलने के बाद मंत्री संजय यादव ने लालू-राबड़ी-तेजस्वी से की मुलाकात

रांची : हेमंत सोरेन सरकार में श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री बनने के बाद आरजेडी विधायक संजय प्रसाद यादव ने पटना में आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव से शिष्टाचार मुलाकात की। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर संजय प्रसाद यादव ने बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से भी मुलाकात की। इसके साथ ही राबड़ी देवी और तेजप्रताप यादव से भी मुलाकात की।

सौतन ने पति के साथ मिलकर महिला के प्राइवेट पार्ट्स में डाला फेवीक्विक, अस्पताल में कराया गया भर्ती
संजय प्रसाद यादव ने आरजेडी कोटे से मंत्री बनाये जाने लालू यादव का आभार जताया। आरजेडी नेताओं ने संजय प्रसाद यादव को राज्य हित और जनहित में काम करने का नसीहत देते हुए कहा कि निष्ठा और ईमानदारी पूर्वक गरीबों के उत्थान के लिए काम करें। गांव गांव जाकर गरीबों के दुख दर्द को समझे और जो उनकी समस्याएं है त्वरित करवाई करते हुए तुरंत समस्या का समाधान करें तथा राज्य ,समाज और देश के विकास के लिए हमेशा अग्रसर रहना होगा एवं काम के माध्यम से विरोधियों को जबाव देना होगा।

See also  दिल्ली ब्लास्ट के बाद रांची में हाई अलर्ट: SSP के निर्देश पर सिटी और ग्रामीण SP के नेतृत्व में 46 जगहों चेकिंग अभियान शुरू
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now