Logo
  • होम
  • राज्य
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • होम
  • राज्य
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल

Home | हेमंत कैबिनेट का बड़ा फैसलाःमंईयां सम्मान योजना की राशि दोगुनी से ज्यादा बढ़ाई गई, पारा शिक्षकों को भी EPF का फायदा

हेमंत कैबिनेट का बड़ा फैसलाःमंईयां सम्मान योजना की राशि दोगुनी से ज्यादा बढ़ाई गई, पारा शिक्षकों को भी EPF का फायदा

Prashant Singh
October 14, 2024 7:51 PM
By
Prashant Singh
2 years ago
Share
मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के लिए खुशखबरी, अप्रैल महीने की राशि बैंक खाते में ट्रांसफर
SHARE

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में सोमवार को कैबिनेट की बैठक हुई। हेमंत कैबिनेट की बैठक में 29 एजेंडों पर मुहर लगी है।
माना जा रहा है कि चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले हेमंत कैबिनेट की ये अंतिम कैबिनेट बैठक थी। सबसे बड़ा फैसला मंईयां सम्मान योजना को लेकर की गई है जिसके अंतर्गत दी जाने वाली राशि 1000 से बढ़ाकर ढ़ाई हजार की गई।झारखंड के 62 हज़ार पारा शिक्षकों को अब मिलेगा EPF का लाभ। कैबिनेट से प्रस्ताव को मिली स्वीकृति।

BJP-AJSU में एक सीट को लेकर मामला फंसा, NDA में नीतीश के साथ चिराग को भी मिलेगी जगह
कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

★ राज्य संचालित “झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना” अन्तर्गत लाभार्थियों को प्रतिमाह रु० 1000/- में बढ़ोत्तरी कर रु० 2500/- आर्थिक सहायता राशि के भुगतान की स्वीकृति दी गई।

★ नेतरहाट पर्यटन प्रक्षेत्र के विकास कार्य (फेज-2) हेतु ₹ 42,83,21,000.00 (बयालीस करोड़ तिरासी लाख ईक्कीस हजार रू०) एवं भूमि अधिग्रहण के मुआवजा राशि ₹ 24,97,114,00 (चौबीस लाख संतान्ये हजार एक सौ चौदह रू०) अर्थात् कुल राशि 43,08,18,114.00 (तैतालीस करोड़ आठ लाख अठारह हजार एक सौ चौदह रू०) की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।

★ झारखंड राज्यान्तर्गत नेतरहाट आवासीय विद्यालय, नेतरहाट की तर्ज पर कोल्हान प्रमण्डल, चाईबासा एवं संथाल परगना प्रमण्डल, दुमका के साथ-साथ उत्तरी छोटानागपुर प्रमण्डल, हजारीबाग अन्तर्गत बोकारो जिले में आवासीय विद्यालय के स्थापना की स्वीकृति दी गई।

★ पथ प्रमंडल, गढ़वा अन्तर्गत “बिलासपुर (NH-75 पर)-धुरकी (MDR-139 पर) पथ एवं बिरबल चौक से सगमा (MDR-139 पर) लिंक पथ (कुल लंबाई-31.600 कि०मी०) के पुनर्निर्माण कार्य (पुल निर्माण एवं भू-अर्जन सहित)” हेतु रू० 109,16,46,200 /- (रूपये एक सौ नौ करोड़ सोलह लाख छियालीस हजार दो सौ) मात्र की पुनरीक्षित प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।

★ केन्द्र प्रायोजित मिशन सक्षम आँगनबाड़ी एवं पोषण 2.0 के तहत् मनरेगा अभिसरण में आँगनबाड़ी केन्द्र भवन निर्माण योजना संबंधी मार्गनिर्देश में संशोधन की स्वीकृति दी गई।

★ W.P.(S) No.- 822/2014 कृष्णा राय बनाम झारखण्ड सरकार एवं अन्य तथा L.P.A. No- 60/2022 एवं अनुवर्ती S.L.P. No. 16940/2024 में पारित न्यायनिर्णय के आलोक में वादी श्री कृष्णा राय, सेवानिवृत जीप चालक, जलपथ प्रमण्डल सं०-2, चैनपुर, गुमला के कुल सेवा अवधि 9 वर्ष 2 माह में दैनिक वेतनभोगी के रूप में कार्यरत अवधि को जोड़कर पेंशनादि की स्वीकृति दी गई।

See also  झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की चौथी किस्त छठ महापर्व के मौके पर मिलेगी, हेमंत सोरेन ने किया ऐलान

★ वित्तीय वर्ष 2024-25 में ज्ञानोदय योजनान्तर्गत रु. 50,00,00,000/- (पचास करोड़ रूपये) मात्र की लागत से प्रारंभिक विद्यालयों में समेकित विज्ञान एवं गणित प्रयोगशाला के अधिष्ठापन की स्वीकृति दी गई।

★ झारखण्ड ऊर्जा उत्पादन निगम लिमिटेड की अनुषंगी (subsidiary) कंपनी Special Purpose vehicle पतरातू ईनर्जी लिमिटेड (PEL) को कंपनी अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत बंद करने की स्वीकृति दी गई।

★ उत्तरवर्ती बिहार एवं झारखण्ड राज्य स्थित एकीकृत बिहार राज्य निर्माण निगम लिमिटेड के कर्मियों के बकाया वेतनादि के भुगतान की स्वीकृति दी गई।

★ -श्री जॉन अनिल माल्टो, अधीक्षण अभियंता, समग्र योजना अन्वेषण एवं जल विज्ञान अंचल-02, देवघर को स्वतंत्र चालू प्रभार के तहत् कार्यपालक अभियंता एवं अधीक्षण अभियंता के पद पर कार्यरत अवधि के वेतन का अन्तर राशि के भुगतान की स्वीकृति दी गई।

★ झारखण्ड राज्य में अनाथ और दिव्यांग विद्यार्थियों को प्रोत्साहन और वित्तीय सहायता प्रदान करने हेतु “नवोत्थान छात्रवृत्ति योजना” को लागू करने की स्वीकृति दी गई।

★ उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अन्तर्गत राज्य के 08 जिला विज्ञान केन्द्रों यथा- लोहरदगा, गिरिडीह, दुमका, देवघर, पलामू, हजारीबाग, धनबाद एवं बोकारो में वैज्ञानिक प्रदर्शों के अधिष्ठापन से संबंधित प्राक्कलित राशि रू0 21,86,07,862/- (रू० इक्कीस करोड़ छियासी लाख सात हजार आठ सौ बासठ) मात्र के योजना के क्रियान्वयन हेतु झारखंड वित्त नियमावली की कंडिका 235 को क्षांत कर कंडिका 245 के तहत संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार की एजेन्सी राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद् (NCSM), कोलकाता का मनोनयन के आधार पर चयन करने की स्वीकृति दी गई।

★ SPEMM अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा संचालित इस केन्द्र प्रायोजित योजना को शत-प्रतिशत राज्य योजना से किये जाने की स्वीकृति दी गई।

See also  झारखंड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना को लेकर हेमंत सोरेन ने की समीक्षा बैठक, प्रगति से खुश CM ने बढ़ा दी पंजीयन करने की तारीख

★ विभागीय संकल्प संख्या-1755, दिनांक-10.09.2015 के आलोक में राँची विश्वविद्यालय, राँची के मुख्यालय एवं विभिन्न अंगीभूत महाविद्यालयों में सेवा दे रहे नेट उत्तीर्ण कक्षा आधारित शिक्षकों की सेवा आवश्यकता आधारित शिक्षकों के रुप में करने की स्वीकृति दी गई।

★ पुलिस संस्करण के ध्रुव हेलिकॉप्टर के लिए संविदा पर नियुक्त्त 03 (तीन) पायलटों, 02(दो) एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर, 01 (एक) क्वालिटी मैनेजर एवं 05 (पाँच) एयरक्राफ्ट टेक्निशियन को संविदा राशि के अतिरिक्त देय सुविधाएं/अनुलाभ की स्वीकृति दी गई।

★ राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अन्तर्गत झारखण्ड राज्य के राजकीय विश्वविद्यालयों में Multiple Entry- Multiple Exit की व्यवस्था लागू करने के निमित्त Multiple Entry – Multiple Exit in State Universities of Jharkhand Regulations, 2024 की स्वीकृति दी गई।

★ राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अन्तर्गत झारखण्ड राज्य के राजकीय विश्वविद्यालयों में Four Year Under Graduate Programme (FYGUP) की व्यवस्था लागू करने के निमित्त Implementation of Four Year Under Graduate Programme (FYGUP) in State Universities of Jharkhand Regulations, 2024 की स्वीकृति दी गई।

★ पारा शिक्षक (सहायक अध्यापक), प्रखण्ड / संकुल साधन सेवी, कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मी. साधन सेवी, एम.आई.एस. समन्वयक एवं अन्य संलग्न कर्मचारियों को कर्मचारी भविष्य निधि की सुविधा दिये जाने की स्वीकृति दी गई।

★ झारखण्ड राज्य के राजकीय विश्वविद्यालयों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अन्तर्गत Academic Bank of Credits (ABC) की सुविधा लागू करने के निमित्त Implementation of Academic Bank of Credits Regulations, 2024 की स्वीकृति दी गई।

★ राज्य के उच्चतर शिक्षण संस्थानों में प्रतिस्पर्धी माहौल का निर्माण करते हुए उच्च शिक्षा में गुणवत्ता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “Jharkhand State Institutional Ranking Framework (JSIRF)” योजना के क्रियान्वयन हेतु प्रथम 03 वर्षों के लिए कुल ₹20,25,45,000/- (बीस करोड़ पच्चीस लाख पैंतालीस हजार रुपये) की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।

★ सिदों कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका अंतर्गत गोड्‌डा जिले के ठाकुरगंगटी में डिग्री महाविद्यालय, ठाकुरगंगटी के निर्माण कार्य हेतु रू0 39,21,34,000/- (उनचालीस करोड़ एक्कीस लाख चौतीस हजार रूपये) मात्र की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।

See also  हेमंत सोरेन की असम के सोनारी में चुनावी सभा, मुख्यमंत्री ने कहा-जनता को चाहिए बदलाव

★ कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा अंतर्गत पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा में महिला महाविद्यालय, बहरागोड़ा के निर्माण कार्य हेतु रू० 38,20,06,000/- (अड़तीस करोड़ बीस लाख छः हजार रूपये) मात्र की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।

★ राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अन्तर्गत झारखण्ड राज्य के राजकीय विश्वविद्यालयों में Dual Degree Programme की व्यवस्था लागू करने के निमित्त Pursuing Two Academic Programmes Simultaneously (Dual Degree Programme) in State Universities of Jharkhand Regulations, 2024 की स्वीकृति दी गई।

★ झारखण्ड राज्य में गुरूजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना हेतु निर्गत मार्गदर्शिका में संशोधन की स्वीकृति दी गई।

★ तंत्रिका मनोचिकित्सा एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (रिनपास) निदेशक की नियुक्ति एवं सेवाशर्त (संशोधन) नियमावली 2023 में संशोधन की स्वीकृति दी गई।

★ राजकीय पोलिटेकनिक, चाकुलिया, जमशेदपुर के निर्माण कार्य हेतु प्राक्कलित राशि कुल रू० 134,18,27,300/- (रू० एक सौ चौंतीस करोड़ अठारह लाख सताईस हजार तीन सौ) मात्र के योजना की प्रशासनिक स्वीकृति पर सैद्धांतिक सहमति की स्वीकृति दी गई।

★ राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, जमशेदपुर के निर्माण कार्य हेतु प्राक्कलित राशि कुल रू० 254,93,04,700/- (रू० दो सौ चौवन करोड़ तिरानबे लाख चार हजार सात सौं) मात्र के योजना की प्रशासनिक स्वीकृति पर सैद्धांतिक सहमति की स्वीकृति दी गई।

★ राजकीय पोलिटेकनिक, पोटका, जमशेदपुर के निर्माण कार्य हेतु प्राक्कलित राशि कुल रू० 136,13,76,400/- (रू० एक सौ छत्तीस करोड तेरह लाख छिहत्तर हजार चार सौ) मात्र के योजना की प्रशासनिक स्वीकृति पर सैद्धांतिक सहमति की स्वीकृति दी गई।

★ असम राज्य में झारखंड मूल की चाय जनजातियां जिसे असम में अन्य पिछड़ा वर्ग का दर्जा प्राप्त है, उन्हें उनके सांस्कृतिक, सामाजिक तथा आर्थिक कल्याण के लिए राज्य सरकार द्वारा मंत्री, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के नेतृत्व में एक समिति का गठन कर उनके आर्थिक एवं सामाजिक सर्वेक्षण कराकर उन्हें उनका हक-अधिकार प्रदान करने हेतु राज्य सरकार पहल करेगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article मंत्री मिथिलेश ठाकुर के भाई और उनके सहयोगी के घर ED की रेड खत्म, 4 बोरों में भर कर ले गई दस्तावेज मंत्री मिथिलेश ठाकुर के भाई और उनके सहयोगी के घर ED की रेड खत्म, 4 बोरों में भर कर ले गई दस्तावेज
Next Article Hemant Soren on Asam Tea Tribe टी ट्राइब पर हेमंत के फैसले से हिमंता के असम में मच गया बवाल ! लौट गए झारखंडी तो सूनी पड़ जाएगी चाय बगान ?
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -
Ad imageAd image

Recent Posts

  • खान सर को बड़ी राहत, फायरिंग केस में गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक, पुल‍िस से मांगी केस डायरी
  • घर के पानी टंकी में 27 सांप मिलने से हड़कंप, पानी बंद होने के बाद टंकी में झांककर देखा तो उड़ गए होश
  • देवघर से एपीके फाइल डेवलपर गिरफ्तार, धनबाद के डॉक्टर से साइबर ठगी का आरोप
  • सोशल मीडिया पर दोस्ती कर छात्रा से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल, केस दर्ज
  • पटना के बाढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 3 की मौत, 8 घायल, देवघर से पूजा कर लौट रहा था परिवार
  • सांप कांटने से पिता-पुत्र की मौत, गर्मी के कारण रात में जमीन परा सोये थे दोनों
  • भागलपुर में JDU सांसद अजय मंडल के कार्यालय में चोरी, बॉडीगार्ड की पिस्टल चुरा ले गए चोर
  • जामताड़ा में 22 लाख की ज्वेलरी लूट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 18 संगीन मामलों का आरोपी फिरोज अंसारी चढ़ा पुलिस के हत्थे

You Might Also Like

खान सर को बड़ी राहत, फायरिंग केस में गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक

खान सर को बड़ी राहत, फायरिंग केस में गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक, पुल‍िस से मांगी केस डायरी

2 hours ago
घर के पानी टंकी में 27 सांप मिलने से हड़कंप, पानी बंद होने के बाद टंकी में झांककर देखा तो उड़ गए होश

घर के पानी टंकी में 27 सांप मिलने से हड़कंप, पानी बंद होने के बाद टंकी में झांककर देखा तो उड़ गए होश

2 hours ago
देवघर से एपीके फाइल डेवलपर गिरफ्तार, धनबाद के डॉक्टर से साइबर ठगी का आरोप

देवघर से एपीके फाइल डेवलपर गिरफ्तार, धनबाद के डॉक्टर से साइबर ठगी का आरोप

2 hours ago
सोशल मीडिया पर दोस्ती कर छात्रा से दुष्कर्म, केस दर्ज

सोशल मीडिया पर दोस्ती कर छात्रा से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल, केस दर्ज

3 hours ago
Logo
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
  • Correction Policy
  • Ethics Policy
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
  • Correction Policy
  • Ethics Policy

Follow Us On Social Media

Copyright © 2023-26 Live Dainik Broadcast Pvt. Ltd., All Rights Reserved.

adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?