रांची के आसमान में काले बादल के बीच हुई जोरदार बारिश, झारखंड के कई इलाकों में बदला मौसम का मिजाज

रांचीः झारखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है। गुरूवार को ही राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में आंधी-बारिश शुरू हो गई थी। शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे रांची के आसमान में काले बादल छाये और जोरदार बारिश हुई। आधे घंटे तक राजधानी समेत राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई।

आंधी-बारिश ने गिराया 9 डिग्री तक रांची का तापमान, झारखंड के कई इलाकों में तेज हवा के साथ हुई बारिश,लोहरदगा में वज्रपात से एक की मौत
गढ़वा, पलामू, लोहरदगा, धनबाद, सिमडेगा, गिरिडीह, देवघर, गुमला, कोल्हान समेत राज्य के कई हिस्सों में मेघ के तेज गर्जन और हवाओं के बीच बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश का ये दौर 23 मार्च तक बना रहेगा। बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाओं और कम दवाब क्षेत्र के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदला है।

WhatsApp Image 2025 03 21 at 10.09.22 85a88864

सीता सोरेन के खिलाफ शिकायतवाद दर्ज, निजी सचिव देवाशीष की बहन ने कराया मामला दर्ज
मौसम में बदलाव के कारण सभी जिलों के अधिकतम तापमान में कमी आ गयी है। देवघर में 12 डिग्री सेल्सियस की कमी आयी है। जबकि रांची में 2.8 डिग्री सेल्सियस की कमी आयी है. 24 मार्च से मौसम सामान्य रहने की संभावना है। अभिषेक आनंद ने बताया कि यह बारिश न तो साइक्लोनिक है और न ही प्री मानसून है। ऐसी स्थिति में जब- जब जहां बादल का निर्माण होगा, बारिश होगी।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now