पटना में तेज बारिश के कारण दहन से पहले रावण का सिर टूट कर गिरा, गांधी मैदान होना था पुतला दहन, देखिये VIDEO

पटना में तेज बारिश के कारण दहन से पहले रावण का सिर टूट कर गिरा, गांधी मैदान होना था पुतला दहन, देखिये VIDEO

पटनाः दशहरा के अवसर पर पटना के गांधी मैदान में रावण दहन की तैयारी हो रही थी। इसी बीच आसमान में बादल छाएं और तेज हवा के साथ मुसलाधार बारिश हो गई। आतिशबाजी से लैस रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले पूरी तरह से भींग गए। बारिश की वजह से सभी पुतले इस कदर गल गए कि रावण का सिर जलने से पहले ही टूटकर लटक गया।बारिश ने रावण दहन देखने पहुंचे लोगों के उत्साह पर भी पानी फेर दिया. बारिश से बचने के लिए लोग इधर-उधर भागते नजर आए। विजया दशमी के मौके पर गांधी मैदान में बड़े स्तर पर रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। ऐसे में बारिश के कारण सबकुछ चौपट हो चुका है। रावण दहन कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार आने वाले थे। बारिश की वजह से यह कार्यक्रम अब थोड़ा विलंब से होगा।

 

हजारीबाग में भारी बारिश से छड़वा डैम के एक गेट में पानी का रिसाव, भारी संख्या में लोग मछली पकड़ने उतरे, प्रशासन भीड़ हटाने में जुटा
रावण दहन की तैयारियों पर बारिश ने फेरा पानी
रावण दहन को लेकर सारी तैयारी पानी-पानी हो चुकी है। बारिश के बावजूद लोग इंतजार में हैं कि वो रावण दहन देखकर ही जाएंगे। बारिश खत्म होने के बाद नए सिरे से रावण को जलाने की तैयारी की जाएगी। इस कार्यक्रम में सीएम सहित तमाम वीआईपी लोग पहुंचते हैं। ऐसे में आयोजकों और स्थानीय प्रशासन को बारिश की वजह से खासी परेशानी हो रही है।

झारखंड में 2 से 5 अक्टूबर तक कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दवाब का असर
पूरे प्रदेश में अगले 4-5 दिनों तक होगी भारी बारिश
मौसम विभाग ने बिहार सरकार को अलर्ट भेजा है. बिहार में अगले 4 से 5 दिन तक मानसून पूरी तरीके से सक्रिय रहेगा। पूरे प्रदेश में अगले 4 से 5 दिनों में मध्यम से लेकर जोरदार बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक भारी बारिश की वजह से कई इलाकों में जल जमाव और बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक नदियों का जलस्तर भी बढ़ने की संभावना है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now