बिहार के 25 जिलों में झमाझम बरसात, मौसम विभाग ने 7 मई तक के लिए जारी किया अलर्ट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 2, 2025

पटनाः बिहार में अप्रैल महीने में सामान्य से 100 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। मई महीने के शुरूआत में ही मौसम ने एक बार फिर से करवट ले ली है। शुक्रवार को मौसम विभाग ने बिहार के 25 जिलों में तेज बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्य के उत्तर-पूर्वी और दक्षिण बिहार के कुछ भागों में आंधी और बारिश के आसार है।

दिल्ली-NCR में तेज हवाओं के साथ मुसलाधार बारिश, हवाई सेवा हुई प्रभावित
बिहार में अगले पांच दिनों तक मौसम का यही हाल रहने वाला है। आंधी-बारिश-वज्रपात से जनजीवन प्रभावित होगी। मौसम विभाग के मुताबिक, 7 मई तक बिहार में 10 से 50 मिमी तक बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही हवा की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे नुकसान की आशंका है। विभाग ने विशेष रूप से किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सतर्क रहने और खुले में काम न करने की सलाह दी।

See also  लालू यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, लैंड फॉर जॉब मामले में याचिका खारिज

barish

झारखंड के पलामू में हुई सबसे ज्यादा बारिश, लोहरदगा में वज्रपात से पति की मौत, पत्नी झूलसी, लातेहार में मजदूर की गई जान
बीते 24 घंटों में रोहतास जिला 33.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे गर्म रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि 9 मई के बाद बारिश का दौर थमेगा और तापमान में तेज बढ़ोतरी होगी। पूर्वानुमान के मुताबिक मई के मध्य से प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में लू चल सकती है और रात के तापमान में भी वृद्धि दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे जरूरी एहतियात बरतें और मौसम अपडेट्स पर नजर बनाए रखें, ताकि किसी भी आपदा से बचा जा सके।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now