रांचीः रविवार दोपहर में रांची में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। दोपहर तीन बजे के बाद रांची में जोरदार बारिश और वज्रपात हुई। मुसलाधार बारिश से जहां एक ओर अचानक मौसम का मिजाज बदल गया वहीं कई इलाकों में जलजमाव हो गया। रविवार को मौसम विभाग ने रांची समेत 10 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया था।इसमें गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड, दुमका, देवघर और जामताड़ा शामिल है।
रविवार दोपहर को रांची में हुई जोरदार बारिश
मुसलाधार बारिश और वज्रपात की चपेट में राजधानी#RANCHI #RAINY_DAY #jharkhand pic.twitter.com/XX5c07H1fZ
— Live Dainik (@Live_Dainik) June 22, 2025
रांची समेत पांच जिलों में फिर होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग ने 19 जून की तरह 24 और 25 जून को राजधानी रांची सहित कई जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।मौसम विभाग ने 24 और 25 जून को रांची, हजारीबाग, लोहरदगा, रामगढ, गुमला और खूंटी में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं 25 जून को भी रांची सहित रामगढ़, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, सरायकेला-खरसांवा, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा और पूर्वी सिंहभूम में भारी बारिश की संभावना जतायी है। दोनों दिन संबंधित जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।




