रांचीः बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाववाले क्षेत्र के और गहराने से झारखंड के कई जिलों में शुक्रवार को दोपहर के बाद भारी बारिश हुई। निम्न दबाव वाला क्षेत्र शनिवार की सुबह ओडिशा व आंध्रप्रदेश की तरफ बढ़ेगा, इसके संकेत मिले है। ऐसे में इसकी नमी का असर पूरे राज्य में भी पड़ेगा। खासकर कोल्हान और सिमडेगा आदि इलाके में ज्यादा असर रहेगा। शनिवार को रांची सहित कई इलाकों में भी वज्रपात व तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने पूरे राज्य में येलो अलर्ट जारी किया है।
रांची में विरोध के बाद हटाया गया वेटिकन सिटी वाला पूजा पंडाल, ईसा-मरियम की जगह अब श्रीकृष्ण और श्रीराम की तस्वीर
28 से 30 सितंबर तक लोगों को लगातार बारिश से थोड़ी राहत मिल सकती है। हालांकि, दोपहर बाद वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना है। इस बीच बंगाल की खाड़ी में एक व दो अक्टूबर को भी एक बार फिर से निम्न दबाव वाला क्षेत्र बनने की संभावना नजर आ रही है, जिससे बारिश होने की संभावना है। बारिश से एक बार फिर तापमान में गिरावट दर्ज की गयी। रांची के तापमान में पिछले 24 घंटे में 2.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ गयी।
IND vs SL सुपर ओवर का कैसा रहा रोमांच? एशिया कप के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा
पंचाग के अनुसार, हस्ता (हथिया) नक्षत्र शनिवार से शुरू हो रहा है। इसका समापन 11 अक्टूबर को सुबह 10.51 बजे हो जायेगा। इसके बाद चित्रा नक्षत्र लग जायेगा, जो 24 अक्टूबर तक रहेगा। इसके बाद से स्वाति नक्षत्र शुरू हो जायेगा, जिसका समापन छह नवंबर को होगा। इसी के बाद वर्षा ऋतु का भी समापन हो जायेगा।
पटना PMCH में सर्जरी के समय ऑपरेशन थियेटर की छत गिरी, डॉक्टर के पैर में लगी चोट, नर्स बाल-बाल बची
शुक्रवार को हुई बारिश से धनाबाद के भूली में बी ब्लॉक का पूजा पंडाल पूरी तरह से धराशायी हो गया। वहीं रांची के भी कई पूजा पंडालों में पानी भर आया। राज्य में ठनका गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। जमशेदपुर के आदित्यपुर में एस टाइप मैदान में तोरण द्वार गिर गया। गिरिडीह में दीवार गिरने से अनिता देवी की जान चली गई। जमशेदपुर के पटमदा में वज्रपात से चक्रधर कुंभकार और प्रभाष सिंह की मौत हो गई वहीं पलामू के चाड़ो गांव में छह साल की बच्ची की मौज ठनका के चपेट में आने से हो गई।




