Heat Wave : लू की वजह से झारखंड में स्कूलों के टाइमिंग में बदलाव, शिक्षा सचिव से जारी किया आदेश

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 20, 2024

झारखंड में भीषण गर्मी की वजह से स्कूल के टाइमिंग में बदलाव, शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने जारी किया आदेश

रांची : राज्य में पड़ रही भीषण गर्मी और लू की वजह से झारखंड के सभी स्कूलों के समय सारिणी में बदलाव का आदेश जारी किया गया है। शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह ने आदेश जारी कर सभी स्कूलों को 22 अप्रैल से नये समय सारिणी के अनुसार खोलने और बंद करने का आदेश दिया है।

सोमवार से लागू होगी नयी टाइमिंग

शिक्षा विभाग की ओर से जारी किये गए आदेश में सभी सरकारी और निजी स्कूलों में केजी से लेकर क्लास आठ तक की कक्षाओं को सुबह 7 बजे से 11.30 बजे तक संचालित करने का आदेश दिया गया है। वही क्लास 9 से 12वीं तक की कक्षाएं सुबह 7 से 12 बजे तक ही संचालित होंगी।

latter 1

Sachin Tendulakar पहुंचे Dhoni के घर, बच्चों के साथ की खूब मस्ती, जन्मदिन से पहले केक भी काटा
उपायुक्त ने जारी किये आदेश

सभी जिलो के उपायुक्तों ने भी शिक्षा विभाग के निर्देश के अनुरूप स्कूलों के खोलने और बंद करने के संबंध में पत्र जारी कर आदेश दे दिया है। पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त ने आदेश जारी कर लिखा है कि राज्य सरकार से प्राप्त निर्देश के आलोक में अत्यधिक गर्मी एवं लू को ध्यान में रखते हुए जिला अंतर्गत सभी स्कूलों के समयसारिणी में बदलाव का निर्देश दिया गया है। जिले में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी विद्यालयों में कक्षा KG से कक्षा 08 तक की कक्षाएँ सुबह 7.00 बजे से 11.30 बजे तक एवं कक्षा 09 से ऊपर की कक्षाएं सुबह 7.00 बजे से 12.00 बजे तक संचालित की जाएगी।

See also  होली से पहले झारखंड के कई जिलों में चलेगी लू, चार राज्यों में हीट वेव को लेकर अलर्ट

dc post

इस अवधि में प्रार्थना सभा या खेलकूद एवं अन्य गतिविधियाँ धूप में संचालित नहीं की जाएगी, परन्तु मध्याहन भोजन का संचालन जारी रहेगा। यह आदेश दिनांक 22.04.2024 से अगले आदेश तक लागू रहेगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now