स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के विधानसभा क्षेत्र में खाट पर हेल्थ सिस्टम! एंबुलेंस नहीं मिलने पर ट्रैक्टर पर खटिया लादकर मरीज को ले गए अस्पताल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 13, 2026

जामताड़ाः झारखंड में स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली का ताजा मामला स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के विधानसभा क्षेत्र में देखने को मिली है। तमाम दावों के बावजूद स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार होता हुआ नजर नहीं आ रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वास्थ्य विभाग की बैठक में राज्य के स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर चिंता जताई थी, खासतौर पर एंबुलेंस सेवा को लेकर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जाहिर की थी। स्वास्थ्य मंत्री भले ही अपनी पीठ खुद ठोकते नजर आए लेकिन उनके विधानसभा क्षेत्र जामताड़ा में एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होने के कारण एक मरीज की मौत हो गई। घटना के बाद 108 एंबुलेंस सेवा की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर गंभीर सवाल उठने लगे है।

WhatsApp Image 2026 06 13 at 9.44.56 AM
जानकारी के अनुसार, जामताड़ा प्रखंड के शहरबेरा गांव निवासी 43 वर्षीय मोनू टुडू की शुक्रवार की रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। स्वजन ने तत्काल 108 एंबुलेंस सेवा से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन काफी देर तक एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी। आरोप है कि बार-बार संपर्क करने के बावजूद समय पर कोई सहायता नहीं मिली। इस बीच मरीज की हालत लगातार गंभीर होती चली गई।स्थिति बिगड़ने पर ग्रामीणों ने मोनू टुडू को खटिया पर लादकर ट्रैक्टर के माध्यम से जामताड़ा सदर अस्पताल पहुंचाने का निर्णय लिया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने में हुई देरी के कारण चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

See also  BJP-AJSU में एक सीट को लेकर मामला फंसा, NDA में नीतीश के साथ चिराग को भी मिलेगी जगह

WhatsApp Image 2026 06 13 at 9.44.55 AM

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now