स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी अचानक पहुंचे रिम्स, खून और दवा के लिए भटक रहे परिजनों ने घेरा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 8, 2026

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी अचानक पहुंचे रिम्स, खून और दवा के लिए भटक रहे परिजनों ने घेरा

रांचीः राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान(रिम्स) में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी अचानक अस्पताल पहुंचे। दोपहर करीब 12 बजे वे बिना किसी पूर्व सूचना के सीधे ह्रदय रोग विभाग पहुंचे। वहां से वे सीधे पांचवें तल्ले स्थित स्पेशल क्रिटिकल केयर विभाग में गये। मंत्री के रिम्स पहुंचने की खबर पाकर रिम्स निदेशक प्रोफेसर डॉक्टर राजकुमार, प्रबंधन के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कार्डियोलॉजी विभाग के डॉक्टर भी मौके पर पहुंच गये। स्वास्थ्य मंत्री अपने विधानसभा क्षेत्र से जुड़े जामताड़ा स्थित चैनपुर निवासी मास्टर नरीउद्दीन की मृत्यु की सूचना पाकर वहां पहुंचे थे। वहां उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बढ़ाया।

JPSC की परीक्षा में अशुद्धियों की भरमार, हर सवाल में 3-4 गलतियां, सर्वोच्च न्यायालय से लेकर शहीद के नाम भी सही नहीं लिखा गया
मरीज को अचानक तबीयत बिगड़ने पर धनबाद से सोमवार देर रात रिम्स में रेफर कर कॉर्डियोलॉजी विंग में भर्ती कराया गया था। इसके बाद मंगलवार सुबह करीब नौ बजे उनकी मृत्यु हो गयी। मौके पर परिजनों ने उपचार को लेकर शिकायत की। हालांकि डॉक्टरों ने बताया कि मरीज को जब यहां भर्ती कराया गया था, तक उनकी हालत नाजुक थी। उन्हें पर्याप्त उपचार सुनिश्चित कराया गया, लेकिन अंततः उन्हें बचाया नहीं जा सका। इस बीच मंत्री को वहां पाकर वार्ड में भर्ती मरीजों के परिजनों ने उन्हें घेर लिया। किसी ने दवा और गुणवक्ता पूर्ण उनचार न मिलने की शिकायत की, तो किसी ने खून की अनुपलब्धता को लेकर मंत्री के समक्ष अपनी बात रखी। मंत्री ने मरीजों से सीधे बात की और ह्रदय रोग व अन्य विभागों में मिल रहे इलाज की गुणवक्ता जांची।

See also  बिहार के बांका में डबल मर्डर, शराब पीकर लौट रहे दो युवकों को अपराधियों ने गोलियों से भूना, मौके पर मौत

रांची के बरियातू में ज्वेलरी शॉप में लूट, हथियार के बल पर वारदात को दिया गया अंजाम
स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि ब्लड देने में झारखंड उच्च न्यायालय का आदेश आड़े आ रहा है। उन्होंने मौके पर मौजूद रिम्स निदेशक को इस संबंध में कानूनी पक्ष को देखते हुए कार्रवाई करने को कहा। मंत्री ने वहां भर्ती अन्य मरीजों के परिजनों से मिलकर व्यवस्थओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों से इलात की स्थिति जानी, कमी पर नाराजगी जतायी और सफाई व्यवस्था सुधारने का निर्देश दिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now