दारोगा की नौकरी नहीं पसंद आई और बन गया था साइबर क्रिमिनल, किंगपिन घनश्याम मंडल गिरफ्त

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 28, 2025

ghanshyam mandal

साइबर दुनिया का किंगपिन कहे जाने वाले घनश्याम मंडल को दुमका पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रामगढ़ थाना क्षेत्र से पांच साइबर अपराधियों को पकड़ा, जिनमें घनश्याम मंडल भी शामिल है। घनश्याम पर पहले से कई अपराधी मामले दर्ज हैं।

घनश्याम ने B.Tech की डिग्री प्राप्त की थी और 2018 में उसने झारखंड दारोगा की परीक्षा भी पास की थी। हालांकि, वर्दी की राह छोड़कर उसने अपराध की दुनिया में कदम रखना ज्यादा आसान समझा।

गिरफ्तार घनश्याम मंडल दुमका जिले के रामगढ़ प्रखंड के दामोडीह गांव का निवासी है। उसके साथ बगल के लावरती गांव के हर्ष राज पांडेय, आमड़ा गांव के बजरंग कुमार मंडल, गोड्डा जिले के कसवागोड्डा के घटपहाड़पुर के बिट्टू कुमार और प्रशांत मंडल को भी गिरफ्तार किया गया।

झारखंड के कुख्यात साइबर अपराधी घनश्याम मंडल को अब दुमका पुलिस ने पकड़ लिया है। 2017 से उसने फर्जी कॉल्स, APK फाइल्स और डिजिटल धोखाधड़ी के जरिए एक ऐसा जाल बिछाया कि लोगों की मेहनत की कमाई एक क्लिक में गायब कर दी जाती थी। घनश्याम खुद को बैंक का कस्टमर केयर अधिकारी बताकर लोगों को अपने जाल में फंसाता और उनके खातों से लाखों-करोड़ों की रकम उड़ा लेता था।

See also  JPSC की परीक्षा से बाहर किए गए 10 अभ्यर्थियों की होगी नियुक्ति, झारखंड हाईकोर्ट ने दिया आदेश

साइबर दुनिया का किंगपिन कहे जाने वाला घनश्याम मंडल रामगढ़ थाना क्षेत्र का निवासी है और उसके खिलाफ अब तक रामगढ़ थाना में 4 मामले दर्ज हैं, जबकि जामा थाना, शिकारीपाड़ा थाना, दुमका मुफ्फसिल थाना, गोड्डा नगर थाना और गोड्डा मुफ्फसिल थाना में भी एक-एक मामला दर्ज है। गुप्त सूचना के आधार पर दुमका पुलिस ने रामगढ़ थाना क्षेत्र में छापा मारा, जहां से 14 एंड्रॉयड फोन और 1 लैपटॉप बरामद हुआ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now