हजारीबाग में रजरप्पा मंदिर से पूजा करके लौट रहे टाटा मैजिक ने खड़ी ट्रक में मारी टक्कर, दो की मौत, 13 घायल

हजारीबाग में रजरप्पा मंदिर से पूजा करके लौट रहे टाटा मैजिक ने खड़ी ट्रक में मारी टक्कर, दो की मौत, 13 घायल

हजारीबाग: बरही थाना क्षेत्र के कारसो के पास शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ है। रजरप्पा से पूजा करके लौट रहे टाटा मैजिक ने करसो के पास एनएच-33 पर खड़ी ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी।

लोहरदगा में ACB की कार्रवाई, घूसखोर आपदा प्रबंधन पदाधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
इस हादसे में टाटा मैजिक पर सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 13 लोग दुर्घटना में घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि टाटा मैजिक के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। BR-27 P 2762 टाटा मैजिक पर सवार सभी लोग बिहार के नवादा से पूजा करने आये थे और दर्शन करने के बाद लौट रहे थे और हादसे के शिकार हो गए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now