बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष बने हर्षवर्धन, BCA को मिला सबसे यंगेस्ट प्रेसिडेंट

पटनाः रविवार को बिहार क्रिकेट एसोसिएशन का चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ और नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। चुनाव में हर्षवर्धन को अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई। खास बात यह है कि हर्षवर्धन की उम्र मात्र 24 वर्ष है और वे पूर्व बीसीए अध्यक्ष राकेश तिवारी के बेटे हैं। क्रिकेट इतिहास में पहली बार इतना युवा किसी राज्य क्रिकेट संघ का अध्यक्ष बना है। इससे न केवल बिहार बल्कि पूरे भारतीय क्रिकेट जगत में उत्सुकता और चर्चा का माहौल है।

bh pat 04 bihar cricket association pkg 7204423 28092025163232 2809f 1759057352 554

मिथुन मन्हास BCCI के नए अध्यक्ष, राजीव शुक्ला और देवजीत सौकिया को मिली बड़ी जिम्मेदारी
हर्षवर्धन बने बीसीए अध्यक्ष: घोषित परिणामों के अनुसार, उपाध्यक्ष पद पर प्रिया कुमारी का चुनाव हुआ। वहीं जियाउल आरफीन को संगठन का सचिव चुना गया। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी अभिषेक नंदन को दी गई, जबकि संयुक्त सचिव पद रोहित कुमार को मिला। सभी पदाधिकारियों का निर्वाचन निर्विरोध हुआ, जिससे चुनावी प्रक्रिया सुगम और शांतिपूर्ण रही. नई कार्यकारिणी के सदस्यों की उम्र 24 से 50 वर्ष के बीच में है और यह काफी युवा कार्यकारिणी है।इसके अलावा, जिला प्रतिनिधि समिति प्रबंधन में राजेश कुमार को सदस्य बनाया गया। वहीं ज्ञानेश्वर गौतम को गवर्निंग काउंसिल का सदस्य चुना गया. चुनाव की पूरी प्रक्रिया चुनाव पदाधिकारी एम. मुदस्सिर (सेवानिवृत्त आईएएस) की देखरेख में हुई, जिससे पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित हुई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now