- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

मिथुन मन्हास BCCI के नए अध्यक्ष, राजीव शुक्ला और देवजीत सौकिया को मिली बड़ी जिम्मेदारी

मिथुन मन्हास BCCI के नए अध्यक्ष, राजीव शुक्ला और देवजीत सौकिया को मिली बड़ी जिम्मेदारी

डेस्कः फॉर्मर डोमेस्टिक क्रिकेटर मिथुन मन्हास भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI के अध्यक्ष बन गए है। इसका ऐलान रविवार को मुंबई में BCCI ऑफिस में हुई एनुअल जरनल मीटिंग (AGM) के बाद हुआ। मिथुन मन्हास पूर्व दिग्गज क्रिकेटर रोजर बिन्नी की जगह लेंगे। जिन्होंने हाल ही में इस पद से इस्तीफा दिया था। बता दें कि पिछले कुछ समय से रिपोर्ट्स में मिथुन को लेकर दावा किया जा रहा था कि वही BCCI के अगले अध्यक्ष बनेंगे। अब इसपर मुहर लग गई है।वह निर्विरोध रूप से इस पद पर नियुक्त किए गए हैं।

IND vs PAK एशिया कप फाइनल से पहले एक और बवाल, हैंडशेक के बाद अब फोटोशूट पर विवाद
BCCI की नई टीम में मिथुन मन्हास को BCCI का अध्यक्ष (President) चुना गया है। राजीव शुक्ला उपाध्यक्ष (Vice-President) बने हैं। देवजीत सैकिया को सचिव (Secretary) बनाया गया है। प्रभतेज सिंह भाटिया को संयुक्त सचिव (Joint Secretary) चुना गया। ए. रघुराम भाट कोषाध्यक्ष (Treasurer) बने हैं।वहीं BCCI में अन्य पदों पर भी महत्वपूर्ण नियुक्तियां हुई हैं।  जयदेव निरंजन शाह को एपेक्स काउंसिल (Apex Council) का सदस्य चुना गया है। अरुण सिंह धूमल और एम. खैरुल जमाल मजरूमदार को गवर्निंग काउंसिल (Governing Council) का सदस्य चुना गया है।

See also  बिहार में विधानपरिषद की 6 सीटों पर चुनाव की घोषणा, बिहार में खाली हो रहे राज्यसभा की 6 सीटों पर होगा चुनाव

सोनम वांगचुक के संपर्क में था पाकिस्तान का जासूस, डीजीपी बोले- सीमा पार भेजे थे वीडियो
कौन हैं म‍िथुन मन्हास जो बने BCCI प्रेस‍िडेंट 
45 साल के मिथुन मन्हास ने इंटरशेनल पर भले ही टीम इंड‍िया का प्रतिनिधित्व नहीं किया, लेकिन घरेलू क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। उन्होंने 157 फर्स्ट क्लास मैच खेले और 9714 रन बनाए। इनमें 27 शतक और कई अहम पारियां शामिल हैं। लिस्ट-ए क्रिकेट में भी उन्होंने 4126 रन बनाए। दिल्ली रणजी टीम में उन्होंने लंबे समय तक कप्तानी की और कई मौकों पर अपनी टीम को मुश्किल स‍िचुएशन से बाहर निकाला। बाद में वे जम्मू-कश्मीर लौटे, जहां खिलाड़ी और प्रशासक दोनों भूमिकाओं में योगदान दिया। इसके अलावा मन्हास ने आईपीएल में भी 55 मैच खेले और वीरेंद्र सहवाग की कप्तानी वाली दिल्ली डेयरडेविल्स, युवराज सिंह की किंग्स इलेवन पंजाब और पुणे वॉरियर्स का हिस्सा रह चुके है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now