Happy Birthday MS Dhoni: सलमान खान के साथ मनाया जन्मदिन, पत्नी साक्षी ने छुए पैर; देखें वीडियो

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 7, 2024

Happy Birthday MS Dhoni

Happy Birthday MS Dhoni :क्रिकेट जगत के एक जाना माना नाम हैं महेंद्र सिंह धोनी। क्रिकेट में उनकी उपलब्धियों को भुलाया नहीं जा सकता। धोनी टीम इंडिया के अब तक के सबसे सफल कप्तान भी हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में आईसीसी के तीनों ट्रॉफी जीती हैं। एमएस धोनी क्रिकेट के मैदान पर हों या उसके बाहर, वह अपनी सादगी को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं.।

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज यानी 7 जुलाई को 43 साल के हो गए हैं। माही ने अपना जन्मदिन बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के साथ मनाया। इस दौरान वहां मौजूद उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने उनके पैर भी छुए। इस शानदार पल का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस इसे पसंद कर रहे हैं। बता दें, माही शनिवार को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की ‘संगीत सेरेमनी’ में पहुंचे थे। इस समारोह के बाद ही उन्होंने होटल में अपना जन्मदिन मनाया।

झारखंड में दो चरणों में हो सकते हैं विधानसभा Election, अक्टूबर तक आएंगे नतीजे

जन्मदिन पर साक्षी ने छूए पैर


सोशल मीडिया पर थाला को जन्मदिन की बधाईयों की बाढ़ आई हुई है। और उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने यह सुनिश्चित किया कि वह अपने पति को जन्मदिन की बधाई देकर उन्हें खास महसूस कराएं। साक्षी ने धोनी के जन्मदिन का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें बर्थडे बॉय केक काटता नजर आ रहा है। इस दौरान वहां बॉलीवुड दबंग सलमान खान भी मौजूद थे।

See also  डबल मर्डर में JMM के पूर्व विधायक पौलूस सुरीन दोषी करार, खूंटी में पुलिस मुखबिरी के आरोप में हुई थी दो लोगों की हत्या

रांची के हरिओम टावर से कूद कर युवक ने दी जान, आखिरी संदेश में लिखा- Sorry मेरे पास कोई ऑप्शन नहीं था, नहीं दिख रहा मेरा Future

वीडियो में जिस बात ने सभी का ध्यान खींचा वह था साक्षी का अपने पति के पैर छूना, यह इस कपल की प्रेमपूर्ण केमिस्ट्री की झलक दिखलाता है। सलमान खान ने बाद में सोशल मीडिया पर धोनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने एक्स पर माही के साथ तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे कप्तान साहब’

माही अपने कारनामों से अपने फैन्स को भी अक्सर चौंका देते हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद धोनी अब केवल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खेलते नजर आते हैं। वह शुरू से ही चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनकी अगुवाई में सीएसके ने पांच आईपीएल ट्रॉफियां जीती हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि धोनी को केवल क्रिकेट का ही नहीं, बल्कि खेती किसानी का भी शौक है।

See also  जमशेदपुर में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से लाखों के रत्न की हुई चोरी, CCTV फुटेज में कैद हुई तस्वीर

असल जीवन में एमएस धोनी काफी मजेदार स्वभाव के हैं। अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा कहने का बाद से धोनी अपने फैंस और गांव के लोगों के साथ समय बिताना काफी पसंद करते हैं। कई दफा उन्हें सभी की मदद करते हुए भी पाया गया है। हाल हीं में एमएस धोनी के स्कूल के सीनियर फ्रेंड राज ने अपने दोस्त निशांत सिंह को एमएस धोनी के बारे में एक कहानी बताई, जो राज और धोनी के मुलाकात के ऊपर आधारित है। तो चलिए जानते हैं कैसी रही दोनों के बीच की मुलाकात, एमएस धोनी ने राज को देखकर कैसा व्यवहार किया।

तेजस्वी यादव को प्रशांत किशोर से खतरा ! बड़ी संख्या में RJD के कार्यकर्ता ले रहे है जनसुराज की सदस्यता, परेशान प्रदेश अध्यक्ष ने लिखी चिट्ठी

धोनी ने चुपके से होटल के बिल भरे

राज के मित्र निशांत सिंह ने बताया, ‘यह एक वास्तविक कहानी है जो मुझे मेरे दोस्त राज ने बताई है जो एमएस धोनी के स्कूल के ही थे। उन्होंने मुझे बताया, एक दिन वो अपने दोस्तों के एक ग्रुप के साथ रांची के एक रेस्टोरेंट में डिनर कर रहे थे। उन्हें पता चला कि एमएस धोनी भी उसी रेस्टोरेंट में अपने दोस्तों के साथ डिनर कर रहे हैं। वे उत्साहित हो गए और उससे मिलने गए क्योंकि वह उनके स्कूल का सीनियर था। धोनी ने उन्हें फोटो और ऑटोग्राफ देकर बधाई दी। वे वापस आए, खाना खाया और वेटर से बिल मांगा। इस बीच एमएस धोनी उस होटल से चले गए थे। जब वेटर आया, तो वे सभी आश्चर्यचकित रह गए कि धोनी ने उनके खाने के सभी बिलों का भुगतान कर दिया था।

See also  सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के 19 प्राचार्यो को शो कॉज, CBSE 10वीं का रिजल्ट खराब होने पर नोटिस

JSSC CGL परीक्षा अगस्त में कराने की मांग कर रहा है सोशल मीडिया पर ट्रेंड, छात्र सरकार को याद दिला रहे है वायदें

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now