डेस्कः रक्सौल में भारत-नेपाल सीमा पर मैत्री पुल के नीचे हैंड ग्रेनेड मिला है। हैंड ग्रेनेड मिलने की सूचना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, सुरक्षा एजेंसिया अलर्ट हो गई। एसएसबी ने पूरे इलाके के अपने कब्जे में कर लिया। थोड़ी देर में सुरक्षा की दृष्टि से हैंड ग्रेनेड को डिफ्यूज कर दिया गया।अधिकारियों ने तुरंत इलाके की घेराबंदी कर दी और आम नागरिकों की आवाजाही रोक दी गई।
खान सर की पार्टी में 16 साल के लड़के की डाइट देखकर सब हैरान, 25 मछली का मुडा, 30 लेग पीस और 70 रोटी..
मिली जानकारी के अनुसार, रक्सौल के पास सरिसवा नदी में नहाने के दौरान बच्चों के हैंड ग्रेनेड मिला। बच्चें इसे खिलौना समझकर नहाने के दौरान खेलने लगे। बच्चों को संदिग्ध चीजों के साथ खेलते देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तुरंत सुरक्षाबलों को दी। इसके बाद एसएसी की टीम हरकत में आई और हेंड ग्रेनेड को अपने कब्जे में ले लिया।
पटना के होटल में नाबालिग से गैंगरेप, चार स्कूली छात्रों पर दुष्कर्म का आरोप, इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती
सुरक्षाबलों ने हैंड ग्रेनेड मिलने की जांच शुरू कर दी और इलाके में अन्य हैंड ग्रेनेड की संभावनाओं को देखते हुए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। जांच टीम के अनुसार, संभावना जताई जा रही है कि कोई अपराधी या नक्सली नेपाल से हैंड ग्रेड लेकर भारत मे प्रवेश कर रहे होंगे, तभी एसएसबी और पुलिस को देखकर डर से हैंड ग्रेनेड को नदी में फेंक दिया होगा।











