महिला राइडर को अर्धनग्न युवकों ने किए अश्लील इशारें, बीच सड़क शर्मनाक हरकत का VIDEO हुआ वायरल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 17, 2025

महिला राइडर को अर्धनग्न युवकों ने किए अश्लील इशारें, बीच सड़क शर्मनाक हरकत का VIDEO हुआ वायरल

डेस्कःधार्मिक नगरी हरिद्वार से एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ युवक एक चलती कार से अर्धनग्न हालत में बाहर लटके हुए दिखाई दे रहे हैं। वो अपने पास से गुजर रही एक महिला राइडर को अश्लील इशारे कर रहे हैं।

लालू यादव डरलौ न तेजस्वी न डरतौ गे….गाने पर पूर्व विधायक बीमा भारती समर्थकों के झूमती नजर आई

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में आई और यूपी के मेरठ नंबर की गाड़ी को सीज कर लिया। इसके साथ ही अश्लील इशारें करने वाले देवेंद्र, राहुल, निखिल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मनचलों की अच्छे से मरम्मत कर दी। इसके बाद आरोपी लंगडाते हुए कान पकड़कर चलते हुए थाने में दिखे। आरोपी कान पकड़कर कहते रहे कि सभी महिलाएं हमारी माता और बहनें हैं। अब हम किसी से छेड़छाड़ नहीं करेंगे।

See also  फुटबॉल खेलने के दौरान गिरे सांसद रिकी एजे सिंकॉन, अस्पताल में निधन, राजनीतिक गलियारों में शोक

 

अहमदाबाद विमान हादसा का आया नया वीडियो, प्लेन क्रैश होने के बाद हॉस्टल के बालकनी से कूदने लगे थे छात्र

उत्तराखंड में हरिद्वार की एक वीडियो 15 जून की रात वायरल हो गई थी। उत्तराखंड की एक बाइक राइडर युवती अपनी बाइक और सपोर्ट टीम के साथ रात को बाइक से हाईवे पर जा रही थी। इस दौरान मेरठ नंबर की इको यूपी-15ईएच-2344 में सवार युवकों ने अर्धनग्न होकर बाइक चला रही युवती को देख अश्लील इशारे किए। बाइक राइडर युवती ने यह सारी घटना कैमरे में रिकॉर्ड की और आरोपियों की कार की नंबर प्लेट का एक फोटो भी ले लिया।

राजा रघुवंशी हत्या के आरोपी कैमरे में दिखें, मेघालय में ट्रैकिंग के दौरान कैमरा देखकर छुपा लिया था चेहरा

इसके बाद इसी वीडियो को यूपी पुलिस और उत्तराखंड पुलिस को टैग करके सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट किया। मेरठ पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया और दरोगा शेखर की ओर से पल्लवपुरम थाने में कार मालिक देवेंद्र निवासी डबल-स्टोरी फेस-2 पल्लवपुरम समेत 6 अज्ञात के खिलाफ लापरवाही से कार चलाने और छेड़छाड़ करने का मुकदमा दर्ज कराया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now