पटना में फिर हाफ एनकाउंटर, रानी तालाब इलाके में पुलिस ने अपराधी को गोली मारी

बिहार के बेगूसराय में एनकाउंटर, कुख्यात गैंगस्टर शिवदत्त राय को लगी गोली, हथियारों का जखीरा बरामद

पटनाः राजधानी पटना में पुलिस ने हाफ एनकाउंटर किया है। यहां अपराधियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है। बताया जा रहा है कि पटना के रानी तालाब थाना क्षेत्र में पुलिस और अपराधी के बीच गोलीबारी हुई है। इस दौरान पुलिस ने एक अपराधी को पैर में गोली मार दी है। कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जिस अपराधी को गोली लगी है वो कई मामलों में वांछित था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने इस अपराधी को कस्टडी में ले लिया था। लेकिन भागने के दौरान उसने पुलिस पर गोली चला दी। अपराधी द्वारा गोली चलाए जाने के बाद पुलिस ने भी मोर्चा संभाला। जवाबी कार्रवाई में अपराधी के पैर में एक गोली लगी है।

छपरा में थाने से 50 मीटर दूर युवक को मारी गोली, बाइक सवार बदमाश ने की ताबड़तोड़ फायरिंग
यहां आपको याद दिला दें कि कुछ दिनों पहले पटना के चर्चित व्यापारी गोपाल खेमका हत्याकांड में भी पुलिस ने एक एनकाउंटर किया था। इस एनकाउंटर में हथियार सप्लायर विकास उर्फ राजा को पुलिस ने ढेर कर दिया था। पटना के आलमगंज इलाके में जब पुलिस हथियार बरामद करने के लिए गई थी तब राजा ने भागने के दौरान पुलिस पर गोली चलाई थी। जिसके जवाब में पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए उसे मार गिराया था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now